Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

Saharanpur News: पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को नमन, परेड में गूंजे वीरों के नाम

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर मंगलवार को पुलिस लाइन्स सहारनपुर स्थित शहीद स्थल पर स्मृति परेड का आयोजन किया गया। परेड के दौरान विगत वर्ष उत्तर प्रदेश पुलिस के शहीद निरीक्षक/कम्पनी कमाण्डर स्वर्गीय सुनील कुमार, मुख्य आरक्षी स्वर्गीय दुर्गेश सिंह तथा आरक्षी स्वर्गीय सौरभ कुमार के नाम पढ़े गए और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस अवसर पर जनपद सहारनपुर में नियुक्ति के दौरान 14 अक्टूबर 2011 को बदमाशों से मुठभेड़ में वीरगति को प्राप्त हुए आरक्षी नापु बलबीर सिंह (गृह जनपद बुलन्दशहर) के परिजनों को भी स्मृति दिवस पर आमंत्रित किया गया। पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र अभिषेक सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर आशीष तिवारी ने शहीद आरक्षी बलबीर सिंह के आश्रित को सम्मानस्वरूप भेंट प्रदान की।स्मृति परेड में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सागर जैन, पुलिस अधीक्षक यातायात/लाइन्स सिद्धार्थ वर्मा, पुलिस अधीक्षक नगर व्योम बिंदल, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार यादव सहित जनपद के अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं पुलिस कर्मी उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img