Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

Saharanpur News: डंपर ने युवक को रौंदा, मौके पर मौत, दीपावली पर बच्चों के पास जाने के लिए बस का कर रहा था इंतजार

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: दीपावली के त्यौहार पर सहारनपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया। देहरादून-सहारनपुर मार्ग पर छजपुरा गांव निवासी सुंदर (30) की तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों ने जमकर हंगामा करते हुए डंपर चालक की गिरफ्तारी की मांग की।जानकारी के अनुसार, छजपुरा निवासी सुंदर मंगलवार सुबह देहरादून जाने के लिए सड़क किनारे बस का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान सहारनपुर की ओर से आ रहा तेज रफ्तार डंपर अनियंत्रित होकर सुंदर को टक्कर मारते हुए आगे निकल गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

ग्रामीणों का आक्रोश, पुलिस बल तैनात

हादसे की खबर मिलते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए और सड़क जाम कर दिया। सूचना पर गागलहेड़ी, जनकपुरी और थाना सदर पुलिस के साथ सीओ प्रिया यादव व सीओ मुनीश चंद्र मौके पर पहुंचे। पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण डंपर चालक की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे।स्थिति बिगड़ती देख एसडीएम सदर सुबोध कुमार भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को हर संभव मदद और शीघ्र न्याय का भरोसा दिलाया, जिसके बाद ग्रामीण शांत हुए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

मृतक सुंदर देहरादून में मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। उसके परिवार में पत्नी और चार छोटे बच्चे 11 वर्षीय अनवी, 8 वर्षीय राज, 6 वर्षीय काशी और 4 वर्षीय वानिया हैं। दीपावली के मौके पर बच्चों के साथ त्योहार मनाने की तैयारी कर रहे सुंदर की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।ग्रामीणों का कहना था कि सड़क पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि इस मार्ग पर गति नियंत्रण के लिए कड़े कदम उठाए जाएं और मृतक परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की जाए।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img