Saturday, May 9, 2026
- Advertisement -

Parineeti Chopra: परिणीति और राघव ने बेटे के स्वागत पर शेयर किया दिल छू लेने वाला संदेश, फैंस को कहा धन्यवाद

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा के घर खुशियों का आगमन हुआ है। दोनों ने 19 अक्तूबर को अपने बेटे का स्वागत किया। इस खुशखबरी के सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर बधाइयों की झड़ी लग गई है। फैंस, दोस्तों और शुभचिंतकों ने इस नए सफर के लिए कपल को ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद दिया है। कई सेलेब्रिटीज़ ने कमेंट कर उन्हें बधाई दी और नवजात के लिए शुभकामनाएं भेजीं। परिणीति ने इस मौके पर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक भावुक नोट शेयर कर सभी का धन्यवाद किया।

परिणीति चोपड़ा ने किया पोस्ट

परिणीति चोपड़ा ने एक तस्वीर इंस्टाग्राम स्टोरीज पर शेयर की, जिसके ऊपर लिखा, ‘आप सभी की शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद! हम हर संदेश को पढ़कर बहुत खुश हैं। आप सबको प्यार, परी और राघव।’

परिणीति ने बेटे को दिया जन्म

उन्होंने अपने बेटे के जन्म की घोषणा एक खूबसूरत पोस्ट के साथ की, जिसमें लिखा था, ‘हमारा नन्हा मेहमान आ गया! हमारी बाहें और दिल भरे हुए हैं। पहले हम दो थे, अब हमारा परिवार पूरा है।’

परिणीति के बारे में

परिणीति और राघव ने 25 अगस्त, 2025 को अपनी प्रेग्नेंसी की खबर एक प्यारे केक की तस्वीर के साथ साझा की थी, जिसमें ‘1 + 1 = 3’ लिखा था। परिणीति ने एक वीडियो भी पोस्ट किया, जिसमें वह राघव के साथ टहलते हुए अपना बेबी बंप दिखा रही थीं। दोनों की शादी 24 सितंबर, 2023 को उदयपुर के लीला पैलेस में हुई थी। इससे पहले 13 मई, 2023 को दिल्ली में उनकी सगाई हुई थी। परिणीति आखिरी बार फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’ में दिलजीत दोसांझ के साथ नजर आई थीं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: आईटीआई चौकीदार की हत्या, खेत में मिला शव

जनवाणी संवाददाता | गंगोह: थाना गंगोह क्षेत्र के गांव ईस्सोपुर...
spot_imgspot_img