Monday, April 27, 2026
- Advertisement -

Bus Accident: आंध्र प्रदेश के कुरनूल में भीषण बस हादसा, आग लगने से 20 लोगों की मौत, पीएम मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू ने जताया शोक

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले के चिन्नातेकुर गांव के पास शुक्रवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। बेंगलुरु से हैदराबाद जा रही एक निजी बस की टक्कर एक दोपहिया वाहन से हो गई, जिसके बाद बस में भीषण आग लग गई। इस हादसे में 20 लोगों की मौत हो गई, जबकि 21 यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया गया। मरने वालों में बाइक सवार व्यक्ति भी शामिल है।

हादसे का कारण और हालात

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दुर्घटना सुबह 3 से 3:10 बजे के बीच हुई। टक्कर के बाद मोटरसाइकिल बस के नीचे फंस गई और उसके ईंधन टैंक का ढक्कन खुल जाने से आग भड़क उठी। पुलिस के मुताबिक, शॉर्ट सर्किट के कारण बस का दरवाजा जाम हो गया, जिससे यात्री बाहर नहीं निकल सके और कुछ ही मिनटों में पूरी बस जलकर खाक हो गई।

कुरनूल के जिला कलेक्टर डॉ. ए. सिरी ने बताया कि बस में कुल 41 लोग सवार थे। अब तक 11 मृतकों की पहचान हो चुकी है, जबकि बाकी की पहचान की प्रक्रिया जारी है। कुरनूल संभाग के पुलिस उप महानिरीक्षक कोया प्रवीण ने बताया कि 19 यात्री, दो बच्चे और दो चालक बाल-बाल बच गए।

राहत और बचाव कार्य

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को कुरनूल जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि ज्यादातर यात्री हैदराबाद शहर के निवासी थे। हादसे के तुरंत बाद बस चालक फरार हो गए।

नेताओं ने जताया दुख

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस भीषण हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए इसे “बेहद दुर्भाग्यपूर्ण” बताया। उन्होंने कहा, “कुरनूल में बस अग्निकांड में हुई मौतों की खबर अत्यंत दुखद है। मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करती हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हादसे पर शोक जताया। पीएमओ की ओर से जारी संदेश में कहा गया, “कुरनूल जिले में हुई दुर्घटना में जान-माल की हानि से अत्यंत दुःखी हूं। मेरी संवेदनाएं प्रभावित परिवारों के साथ हैं। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिजनों को ₹2 लाख और घायलों को ₹50,000 की सहायता राशि दी जाएगी।”

मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने भी ट्वीट कर हादसे पर गहरा दुख जताया। उन्होंने कहा, “कुरनूल जिले के चिन्नातेकुर गांव के पास हुई भीषण बस आग दुर्घटना की खबर से मैं स्तब्ध हूं। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिवारों के साथ हैं। सरकार घायलों और पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता प्रदान करेगी।”

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

यज्ञ और वैदिक कर्मकांड से अधिक फल देता है मोहिनी एकादशी व्रत

पंडित पूरनचंद जोशी हिंदू पंचांग के अनुसार वैशाख माह में...

धर्म को आचरण और व्यवहार में उतारने की जरूरत

राजेंद्र बज यह एक स्थापित तथ्य है कि विशुद्ध रूप...

वोट में ही क्या धरा है?

ये लो कर लो बात। विधानसभा चुनाव का वर्तमान...

ट्रंप के लिए न निगलते न उगलते जैसे बने हालात

भारत के खिलाफ 23-24 अप्रैल की हालिया टिप्पणी और...

जारी है दल बदल की राजनीति

सिद्धांत व विचारविहीन राजनीति करते हुए अपनी सुविधा,लाभ व...
spot_imgspot_img