नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। भारत की महिला क्रिकेट टीम ने इतिहास रच दिया है! इंग्लैंड में खेले गए महिला वनडे विश्व कप 2025 के फाइनल में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को 52 रन से हराकर अपना पहला वनडे विश्व कप खिताब जीत लिया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने शानदार प्रदर्शन किया और निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट पर 298 रन बनाए। टीम की सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने ताबड़तोड़ 87 रन की पारी खेली और बाद में गेंद से भी कमाल दिखाते हुए 2 विकेट झटके। उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम शुरुआत में मजबूत दिखी, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने शानदार वापसी की। कप्तान एल वोल्वार्ट ने 101 रन की पारी खेलकर संघर्ष किया, मगर टीम 246 रन पर सिमट गई।
भारत की स्पिनर दीप्ति शर्मा ने करिश्माई गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट झटके और मैच का रुख पलट दिया।
52 साल के महिला वनडे विश्व कप इतिहास में यह भारत का पहला खिताब है। गौरतलब है कि पहला महिला वनडे विश्व कप 1973 में खेला गया था।
इस जीत के साथ भारत की महिला टीम ने न केवल ट्रॉफी जीती, बल्कि करोड़ों भारतीय क्रिकेट प्रेमियों का दिल भी

