Saturday, April 4, 2026
- Advertisement -

Saharanpur News: पति ने दूसरी महिला से किया निकाह, पीड़िता के घर में छाई भूखमरी

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति पर दूसरी शादी करने और उसे बच्चों समेत घर से निकालने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि उसका पति दहेज की मांग को लेकर लंबे समय से उत्पीड़न करता आ रहा था, और अब दूसरी महिला से निकाह कर उसके बच्चों सहित उसे बेसहारा छोड़ दिया है।

नगर कोतवाली के गली नंबर-2 लिंक रोड निवासी आयशा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी वर्ष 2015 में मो. नसीम के साथ मुस्लिम रीति-रिवाज से हुई थी। शादी में परिजनों ने लगभग 10 लाख रुपये खर्च कर सोने-चांदी के आभूषण और घरेलू सामान दिया था। इसके बावजूद पति और ससुराल पक्ष के लोग दो लाख रुपये नगद और एक कार की मांग करने लगे।आयशा के अनुसार, उसका पति नशे का आदी और आवारा प्रवृत्ति का व्यक्ति है, जिसके कई महिलाओं से अवैध संबंध हैं। विरोध करने पर वह कहता था कि अगर मेरे साथ रहना है तो ऐसे ही रहो, वरना तलाक देकर दूसरी शादी कर लूंगा, जहां से अच्छा दहेज मिलेगा।पीड़िता ने बताया कि 13 फरवरी 2025 को नसीम ने उसके साथ मारपीट की और उसे बच्चों मो. यूसुफ (8 वर्ष) और कु. अकशा (5 वर्ष) के साथ घर से निकाल दिया।

इसके बाद नसीम ने सदफ कुरैशी नाम की महिला से निकाह कर लिया और अब उसी के साथ थाना कोतवाली देहात क्षेत्र में रह रहा है।महिला ने बताया कि उसने पहले महिला थाने में शिकायत दी थी, लेकिन आरोपी वहां पेश नहीं हुआ। इसके बाद 7 अप्रैल 2025 की रात करीब 8 बजे नसीम घर आया, गालियां दीं, बाल खींचे और दुपट्टे से गला घोंटने का प्रयास किया। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो उसकी जान बची।आयशा ने आगे बताया कि उत्पीड़न की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रहीं। 13 अगस्त 2025 की रात नसीम दोबारा घर में घुस आया और कोरे स्टांप पर हस्ताक्षर कराने का प्रयास किया। मना करने पर उसने फिर मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर चला गया।पीड़िता का कहना है कि वह अब बच्चों के साथ भूखमरी और मानसिक तनाव की स्थिति में जी रही है।

थाना प्रभारी का पक्ष

इस संबंध में थाना सिटी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नेम चंद ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी मो. नसीम के खिलाफ धारा 498ए, 323, 504, 506 आईपीसी एवं दहेज निषेध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

उन्होंने बताया कि पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है और मामले की विवेचना कराई जा रही है। दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उत्पाती होते बच्चों की मानसिकता

उषा जैन ‘शीरीं’ बच्चों का अधिकतम समय शिक्षा ग्रहण करते...

नफरत किस से करू…कैसे करूं?

क्या जमाना आ गया है, जहां कभी फोटो खिंचवाने...

क्या ममता करेंगी फिर से धमाल?

अब जब चुनाव की तारीखें घोषित हो चुकी हैं...

ईरान के मामले में चूक गए ट्रंप

जॉर्ज बर्नार्ड शॉ ने जॉर्ज विल्हेम फ्रेडरिक हेगेल के...

Raza Murad: रजा मुराद ने मां को याद कर लिखा भावुक संदेश, कहा- ‘सबसे बड़ा आशीर्वाद’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img