नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। आज, 6 नवंबर को रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटी राहा कपूर का तीसरा जन्मदिन है। इस खास मौके पर पूरे कपूर और भट्ट परिवार में खुशी का माहौल है। रणबीर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने भी अपनी प्यारी भतीजी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
रिद्धिमा ने स्टोरी साझा कर दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
रिद्धिमा ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी साझा की है। इसमें उन्होंने राहा को बड़ी ही प्यारी बर्थडे विश दी है। रिद्धिमा ने स्टोरी में एक बड़ा सा पिंक कलर का दिल बनाया है और उस पर राहा लिखा है। इसके साथ ही उन्होंने लिखा, ‘प्यार, गले लगाना और खुशी के तीन साल। जन्मदिन मुबारक हो मेरी रारू पारू। तुम हमारी जिंदगी का सबसे प्यारा और नन्हा सितारा हो। मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं।’
अक्सर मम्मी-पापा के साथ एयरपोर्ट पर देखी जाती हैं राहा
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने 14 अप्रैल 2022 को शादी की थी। इसके बाद उसी साल 6 नवंबर 2022 को आलिया ने राहा को जन्म दिया था। अब राहा तीन साल की हो चुकी हैं। राहा को अक्सर अपने मम्मी-पापा के साथ एयरपोर्ट पर देखा जाता है। इस दौरान कई मौकों पर राहा का पैपराजी के साथ भी क्यूट इंटरेक्शन देखने को मिला है। राहा कपूर खानदान की सबसे छोटी और प्यारी सदस्य हैं।
रणबीर-आलिया इस फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं
रणबीर-आलिया के वर्कफ्रंट की बात करें तो कपल इन दिनों संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसके अलावा आलिया जहां स्पाई यूनिवर्स की फिल्म ‘अल्फा’ में नजर आएंगी, जो पहले इसी साल दिसंबर में रिलीज होनी थी। वहीं रणबीर कपूर नितेश तिवारी की ‘रामायण’ को लेकर भी चर्चाओं में है। यह अगले साल दिवाली के मौके पर रिलीज होगी।

