जनवाणी संवाददाता |
धामपुर: धामपुर शुगर मिल में आज विधिवत पूजन अर्चना व नारियल तोड़कर एवं चैन मे गन्ना डालकर पेराई सत्र का शुभांरभ हुआ, इस अवसर पर धामपुर शुगर मे गन्ना लेकर पहुंचे किसानों को सम्मानित किया गया। तथा मिल परिसर किसान प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया।
धामपुर शुगर मिल के एम,डी गौरव गोयल ने बताया की पेराई सत्र के लिए सभी तैयारी पहले से पूरी कर ली गई थी आयकर विभाग की छापेमारी की कार्रवाई के बावजूद तय समय पर सत्र का शुभारंभ हुआ।
अधिक जानकारी हेतु पढ़े दैनिक जनवाणी

