Wednesday, March 4, 2026
- Advertisement -

Bijnor News: मिट्टी खनन करते एक जेसीबी, पांच ट्रैक्टर ट्राली पकड़े

जनवाणी संवाददाता |

नजीबाबाद: खनन विभाग के अधिकारियों ने नजीबाबाद में अवैध रूप से मिट्टी खनन करते एक जेसीबी मशीन व पांच ट्रैक्टर ट्रॉली को मौके से पकड़ा गया है। सभी वाहनों को संबंधित पुलिस चौकी पर खड़ा किया गया है। नजीबाबाद थाना क्षेत्र की साहनपुर पुलिस चौकी के अंतर्गत एक किसान के खेत से बड़े पैमाने पर एक जेसीबी मशीन व दर्जनों ट्रैक्टरों से बिना परमिशन के अवैध रूप से मिट्टी का खनन कार्य चल रहा था। थाना क्षेत्र के खनन माफिया द्वारा पिछले कई महीने से लगातार अवैध मिट्टी खनन को अंजाम दिया जा रहे थे।

गुरुवार की सुबह बिजनौर खनन निरीक्षक सुनील कुमार व तहसील प्रशासन ने संयुक्त छापेमारी करते हुए साहनपुर मौजा स्थित एक किसान के खेत से मिट्टी खनन करते हुए एक जेसीबी मशीन और पांच ट्रैक्टरों को पकड़ लिया। जिसमें तीन ट्रैक्टर ट्राली मिट्टी से भरी हुई पाई गई इस दौरान कुछ ट्रैक्टर ट्राली मौके से फरार हो गई। कार्रवाई के बाद नजीबाबाद थाने की साहनपुर पुलिस चौकी पर सवालिया निशान लग रहे हैं।

पूरी खबर के लिए पढ़ें दैनिक जनवाणी

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img