Tuesday, March 17, 2026
- Advertisement -

Faridabad News: फरीदाबाद में बड़ा धमाका प्लान विफल, डॉक्टर के कमरे से 300 किलो RDX और भारी हथियार बरामद

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर पुलिस ने हरियाणा के फरीदाबाद जिले के धौज इलाके में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक डॉक्टर के किराए के कमरे से भारी मात्रा में विस्फोटक और हथियार बरामद किए हैं। पुलिस को मौके से 14 बैग आरडीएक्स (करीब 300 किलो), एक एके-47 राइफल, दो ऑटोमैटिक पिस्टल, 84 कारतूस और 5 लीटर केमिकल मिले हैं। इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

डॉक्टर के कमरे में छापा

सूत्रों के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर पुलिस की टीम ने संदिग्ध आतंकी मुजाहिल शकील की निशानदेही पर यह छापा मारा। टीम दो दिन पहले मुजाहिल को गिरफ्तार कर चुकी थी, जिसके बाद उसकी पूछताछ में फरीदाबाद का कनेक्शन सामने आया।

छापेमारी के दौरान धौज इलाके में पुलिस की 10 से 12 गाड़ियां पहुंचीं। कमरे की तलाशी में 14 बैग विस्फोटक सामग्री, हथियार और रसायन बरामद हुए। बरामदगी के बाद मौके पर फॉरेंसिक टीम भी पहुंची और सैंपल जांच के लिए भेजे गए।

3 महीने पहले लिया था कमरा किराए पर

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी डॉक्टर ने तीन महीने पहले यह कमरा किराए पर लिया था। मकान मालिक को उसने बताया था कि उसे यहां केवल “सामान रखना है”। इसके बाद कई बैग कमरे में लाकर रखे गए।

मकान मालिक ने बैग की जांच नहीं की और न ही किसी अन्य ने इसकी जानकारी ली। अब पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि यह विस्फोटक कहां से आया और इसका इस्तेमाल किस उद्देश्य से होना था।

चार राज्यों में कनेक्शन की जांच

इस मामले में जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और गुजरात के बीच कनेक्शन की जांच की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियों को शक है कि यह नेटवर्क किसी बड़ी आतंकी साजिश का हिस्सा हो सकता है।

एक अधिकारी ने बताया,“बरामद आरडीएक्स की मात्रा बेहद चिंताजनक है। यह किसी बड़े विस्फोट की तैयारी की ओर इशारा करता है। टीम अब पूरे नेटवर्क की तहकीकात कर रही है।”

गुजरात में भी तीन संदिग्ध गिरफ्तार

इससे पहले गुजरात एटीएस ने अहमदाबाद से तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया था। उनके पास से हथियार, कारतूस और रासायनिक जहर (रिसिन) बनाने की सामग्री बरामद हुई थी। जांच में सामने आया कि उनमें से एक आरोपी सैयद अहमद मोहिउद्दीन चीन से एमबीबीएस पढ़ चुका है और आतंकी संगठन ISKP (इस्लामिक स्टेट खुरासान प्रांत) से जुड़ा था। अब सुरक्षा एजेंसियां यह जांच कर रही हैं कि क्या फरीदाबाद और गुजरात की गिरफ्तारियां एक ही नेटवर्क का हिस्सा हैं।

सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर

फरीदाबाद पुलिस ने इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है और स्थानीय निवासियों से सतर्क रहने की अपील की है। आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान जारी है। जांच पूरी होने तक पुलिस ने इस मामले पर विस्तृत बयान जारी नहीं किया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img