Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

Chattisgarh News: छत्तीसगढ़–आंध्र बॉर्डर पर बड़ी सफलता, मुठभेड़ में कुख्यात नक्सली हिड़मा के मारे जाने की खबर

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ में नक्सल उन्मूलन अभियान लगातार तेज़ी से जारी है। इसी बीच सुकमा ज़िले से बड़ी खबर सामने आई है। सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में कुख्यात नक्सली कमांडर हिड़मा के मारे जाने की सूचना है। बताया जा रहा है कि हिड़मा के साथ उसकी पत्नी राजे भी इस मुठभेड़ में ढेर हो गई।

अल्लूरी सीतारामराजू जिले में भीषण मुठभेड़

मुठभेड़ छत्तीसगढ़-आंध्र प्रदेश बॉर्डर पर स्थित अल्लूरी सीतारामराजू जिले के मारेडुमिली क्षेत्र में हुई।आंध्र प्रदेश के ग्रेहाउंड कमांडो सर्चिंग अभियान पर थे। सुबह 6 से 7 बजे के बीच दोनों तरफ से भारी फायरिंग हुई। इस मुठभेड़ में छह माओवादी मारे जाने की पुष्टि हुई है, जिनमें एक शीर्ष माओवादी नेता भी शामिल बताया जा रहा है।

जंगलों में सर्च ऑपरेशन जारी

घटना के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके में कंबिंग ऑपरेशन तेज कर दिया है। घने जंगलों में हथियारों और नक्सलियों की संभावित मौजूदगी को देखते हुए तलाशी अभियान जारी है।

नक्सली गतिविधियों में बढ़ोतरी के बाद अभियान तेज

सूत्रों के मुताबिक, हाल ही में आंध्र–छत्तीसगढ़–ओडिशा सीमा पर नक्सली गतिविधियों में वृद्धि की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने संयुक्त रूप से अभियान तेज किया। छत्तीसगढ़ के डीजीपी हरीश कुमार गुप्ता स्थिति पर लगातार नज़र बनाए हुए हैं और उन्होंने ऑपरेशन को बिना रुकावट जारी रखने के निर्देश दिए हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img