जनवाणी संवाददाता ।
नूरपुर: जनपद अमरोहा के गांव छाई निवासी युवक दिनेश कुमार (31)पुत्र मूलचंद को अपनी पत्नी को छोड़ने अपनी ससुराल थानाक्षेत्र बिजनौर के गांव रामपुर बकली गया था।शुक्रवार की सुबह घर वापस लौटे हुए करीब छह बजे मुरादाबाद मार्ग स्थित दौलतपुर में किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी।हादसे में युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया।
ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची दौलतपुर चौकी पुलिस ने युवक को एम्बुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।पुलिस द्वारा दी गई घटना की सूचना पर मृतक के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया
पूरी खबर के लिए दैनिक जनवाणी पढ़ें।

