Tuesday, April 21, 2026
- Advertisement -

Saharanpur News: दिसंबर की दस्तक के साथ शुरू हुआ मौसम में बड़ा बदलाव

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: दिसंबर की शुरुआत के साथ ही सहारनपुर में मौसम का मिज़ाज तेजी से बदल रहा है और सुबह–शाम की ठंड पहले की तुलना में काफी बढ़ गई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 3 दिसंबर तक किसी भी प्रकार की वर्षा की संभावना नहीं है और जिले में मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा, लेकिन रात के तापमान में गिरावट और हवा में नमी बढ़ने से सुबह हल्के से मध्यम कोहरे की स्थिति लगातार बनी रहेगी। बढ़ते कोहरे के कारण दृश्यता पर असर पड़ने की आशंका है और यातायात पर भी इसका प्रभाव पड़ सकता है। मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल शीतलहर की स्थिति नहीं बनेगी, लेकिन ठंडी हवाओं का प्रभाव तेज़ होता जा रहा है और आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट संभव है।

तापमान में आई गिरावट, बढ़ी ठंड

इस बीच सहारनपुर में अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे सुबह और देर रात की ठंड अधिक महसूस हो रही है। हवा की गुणवत्ता में भी सुधार दर्ज किया गया है और एअर क्वालिटी इंडेक्स घटकर 126 पर पहुंच गया है, जबकि आर्द्रता 64 प्रतिशत दर्ज की गई, जो कोहरा बनने की अनुकूल स्थिति बनाती है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद, शामली, मेरठ और मुजफ्फरनगर के साथ सहारनपुर में भी कोहरे का असर अधिक दिखाई देने की संभावना है और अगले तीन दिनों तक सुबह का कोहरा और दिन का शुष्क मौसम एक साथ देखने को मिलेगा।

जिला प्रशासन भी शीत लहर को जारी कर चुका है एडवाइजरी

इसी परिप्रेक्ष्य में जिला प्रशासन द्वारा भी शीतलहर को लेकर एडवाइजरी जारी की गई है, जिसमें लोगों से आवश्यक एहतियात बरतने, रात में गर्म कपड़े पहनने, ठंडी हवाओं से बचने, बुजुर्गों और बच्चों को विशेष रूप से सुरक्षित रखने और सुबह के समय अनावश्यक बाहर न निकलने की सलाह दी गई है। प्रशासन ने यात्रियों के लिए भी दिशा-निर्देश जारी किए हैं, जिनमें कम दृश्यता में वाहन की गति नियंत्रित रखने, हेडलाइट का उपयोग करने और सड़क पर सतर्क रहने की अपील की गई है।मौसम विभाग के अनुसार 1 दिसंबर को सुबह मध्यम कोहरा छाने और दिनभर मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 2 दिसंबर को भी सुबह के समय कोहरा बने रहने और दोपहर में हल्की धूप निकलने का अनुमान है, जबकि 3 दिसंबर को सुबह कहीं-कहीं घना कोहरा देखने को मिल सकता है। दिसंबर के पहले सप्ताह में सहारनपुर के मौसम में नमी, कोहरा, हल्की धूप और ठंडी हवाओं का मिश्रित असर जारी रहने की संभावना है, जबकि ठंड में कमी के आसार फिलहाल नहीं दिख रहे हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

अगली पीढ़ी के एआई का खाका

कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) ने उल्लेखनीय प्रगति की है। ध्वनि...

12वीं के बाद खुलेंगे कॅरियर के द्वार

डॉ विजय गर्ग भारत में छात्र अक्सर 12वीं कक्षा पूरी...

विपक्ष से ज्यादा सत्ता पक्ष खुश क्यों है?

पहले भक्त अपने दिमाग का इस्तेमाल करते थे लेकिन...

सड़कें न बनें मौत के रास्ते

सड़कें जीवन को जोड़ने के लिए बनाई जाती हैं,...
spot_imgspot_img