Sunday, June 14, 2026
- Advertisement -

नंदिका द्विवेदी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी पोस्टपोन होने में मेरा कोई हाथ नहीं’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। क्रिकेटर स्मृति मंधाना और कंपोजर पलाश मुच्छल की शादी हाल ही में पोस्टपोन होने के बाद सोशल मीडिया पर कई तरह के दावे फैलने लगे थे। दरअसल, कपल की शादी 23 नवंबर को होने वाली थी, लेकिन स्मृति के पिता की तबीयत खराब होने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। इसके बाद स्मृति की मैनेजर ने स्पष्ट किया कि शादी पोस्टपोन होने का कारण केवल पिता की तबीयत है।

हालांकि, सोशल मीडिया और कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि शादी पोस्टपोन होने के पीछे पलाश का वेडिंग कोरियोग्राफर के साथ अफेयर जिम्मेदार था। इस खबर के फैलने के बाद कोरियोग्राफर नंदिका द्विवेदी और गुलनाज खान ने खुद सामने आकर सफाई दी।

नंदिका द्विवेदी ने तोड़ी चुप्पी

नंदिका, जिनका अकाउंट कुछ समय के लिए प्राइवेट था, उन्होंने अपना इंस्टाग्राम फिर से पब्लिक किया और स्पष्ट किया कि उनका शादी के पोस्टपोन होने में कोई रोल नहीं है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, “पिछले कुछ दिनों में मैंने देखा है कि एक ऐसी सिचुएशन में मेरे शामिल होने के बारे में अंदाजे लगाए जा रहे हैं, जो दूसरे लोगों के लिए बहुत पर्सनल रही है। मैं यह बताना और साफ करना चाहती हूं कि मेरे बारे में जो अंदाजे लगाए जा रहे हैं, खासकर यह सोच कि मैंने किसी के रिश्ते में रुकावट डाली, वे बिल्कुल सच नहीं हैं। किसी ऐसी चीज़ के बारे में कहानी बनते देखना बहुत दर्दनाक है, जिसमें मेरा कोई रोल नहीं था, और यह देखना और भी मुश्किल है कि ये कहानियां बिना किसी असलियत के कितनी तेजी से बढ़ रही हैं।”

अफवाहें फैलाने वालों को दी चेतावनी

मीडिया रिपोर्ट्स की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा, “प्लीज समझें, मेरे लिए इससे बाहर आना आसान नहीं होगा। मुझ पर अब और झूठा इल्जाम नहीं लगाया जा सकता। मैं देख रही हूं कि जिन लोगों की मैं परवाह करती हूं, वे ऐसी जानकारी से स्ट्रेस में और दुखी महसूस कर रहे हैं, जो सच नहीं है, और इसका मेरी मेंटल हेल्थ पर बुरा असर पड़ रहा है। मुझे धमकियां मिल रही थीं, जिन्हें मेरे परिवार वाले देख सकते थे, और इसीलिए मैंने अपना अकाउंट प्राइवेट कर दिया था। प्लीज, मैं आप सभी से रिक्वेस्ट करती हूं कि अफवाहें ना फैलाएं… मैंने मुंबई आने, काम करने और अपने गोल्स को पाने के लिए बहुत कुछ छोड़ा है। मेरा नाम इससे आगे न लें। मेरा इससे कोई लेना-देना नहीं है। आखिरकार, सच सामने आ ही जाएगा।”

गुलनाज खान ने भी किया स्पष्ट

नंदिका के अलावा कोरियोग्राफर गुलनाज खान ने भी बयान जारी करते हुए साफ किया कि स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी पोस्टपोन होने में उनका कोई हाथ नहीं है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ का असर तेज, उत्तर-पश्चिम भारत में बारिश का सिलसिला जारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: उत्तर-पश्चिम भारत के लोगों को...
spot_imgspot_img