जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: देश के 12 राज्यों में स्टेट इलेक्टोरल रोल (SIR) के पुनरीक्षण कार्य की समयसीमा सरकार ने बढ़ा दी है। अब यह प्रक्रिया 11 दिसंबर तक जारी रहेगी। पहले निर्धारित समय सीमा 4 दिसंबर को समाप्त होनी थी, लेकिन कई जिलों से मिले फीडबैक और लंबित कार्यों को देखते हुए चुनाव अधिकारियों ने इसे एक सप्ताह बढ़ाने का निर्णय लिया है।
केरल समेत 12 राज्यों में SIR प्रक्रिया जारी
बता दें कि केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने 27 अक्तूबर को केरल समेत 12 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में मतदाता सूचियों की शुद्धि का अभ्यास शुरू करने का एलान किया था। 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का दूसरा चरण आयोजित करने की घोषणा की थी। प्रक्रिया पूरी होने के बाद अंतिम मतदाता सूची 7 फरवरी, 2026 को प्रकाशित की जाएगी। एसआईआर अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, केरल, लक्षद्वीप, मध्य प्रदेश, पुडुचेरी, राजस्थान, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल कराया जा रहा है।

