Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

पुंडरी खुर्द के किसान से 22 लाख रुपए की ठगी

  • तंत्र-मंत्र विद्या के नाम पर किसान को जमीन बेचने के लिए किया मजबूर
  • पीड़ित ने नांगल पुलिस को सौंपी तहरीर, आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

जनवाणी संवाददाता |

नांगल सोती: तंत्र मंत्र विद्या के जाल में फंसाकर एक किसान से 22 लाख ठगी करने का मामला सामने आया है। जिसके संबंध में पुलिस को तहरीर सौंपी गई है। गांव पूंडरी खुर्द निवासी हितेश कुमार पुत्र भोपाल सिंह ने नांगल थाने में तहरीर सौंपी है।

जिसमें उसका आरोप है कि उसके करीबी गांव निवासी एक व्यक्ति ने अपने रिश्तेदार के साथ मिलकर तंत्र मंत्र विद्या के जाल में फंसाते हुए उससे लगभग 22 लाख रुपए की ठगी की है। किसान हितेश का कहना है कि ठगों ने उसे घर में ही पुश्तैनी माल दबा होने के झांसे में लेकर धीरे धीरे उसकी कृषि भूमि बिकवाते हुए मोटी रकम एंठ ली। किसान तथा उसका परिवार जब तक यह बात समझ पाए तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

जिसके बाद किसान ने जब इन ठगों से अपनी रकम वापस मांगी तो उन्होंने तांत्रिक क्रिया के माध्यम से उसके पुत्र को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी। जिसके बाद किसान ने नांगल थाने पहुंचकर उपरोक्त संबंध में शिकायत की। जिसमें थाना प्रभारी संजय पांचाल का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

क्यों बढ़ रहा है किडनी रोग?

डॉ रूप कुमार बनर्जी, होमियोपैथिक चिकित्सक आधुनिकता और शहरी जीवनशैली...

स्वस्थ तन मन के लिए क्या करें

नीतू गुप्ता मनुष्य जब तक जवान रहता है, वह सोचता...

वो गैस आ नहीं रही, ये गैस जा नहीं रही

गैस से वे पहले ही परेशान थे। चौबीसों घंटे...

लिखा जा रहा नारी शक्ति का नया अध्याय

भारत का लोकतंत्र एक नए मोड़ पर खड़ा है...

पर्यावरण अनुकूल बने ईवी

जलवायु परिवर्तन आज मानव सभ्यता के सामने सबसे बड़ी...
spot_imgspot_img