Thursday, March 5, 2026
- Advertisement -

Saharanpur News: ग्लोकल विश्वविद्यालय की नई पहल: स्वच्छता अभियान के तहत 1800 छात्रों में सेनेटरी नैपकिन और जिलेट किट वितरण

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: ग्लोकल विश्वविद्यालय में बुधवार को स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें छात्राओं को सेनेटरी नैपकिन और छात्रों को जिलेट ब्लेड किट वितरित की गईं। यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय के अतिरिक्त प्रतिकुलाधिपति सैयद निजामुद्दीन के संरक्षण में, कुलपति प्रोफेसर डॉ. जॉन फिन्बे की प्रेरणा और कुलसचिव प्रोफेसर शिवानी तिवारी की अनुप्रेरणा से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का नेतृत्व डॉ. शोभा त्रिपाठी और जमीरुल इस्लाम ने किया। स्वच्छता जागरूकता को बढ़ावा देने वाली इस पहल में प्रॉक्टर एंड गैंबल (P&G) कंपनी का सहयोग मिला, जिसकी ओर से छात्राओं को सेनेटरी नैपकिन और छात्रों को जिलेट ब्लेड किट उपलब्ध कराई गईं।

कार्यक्रम में कुल 1000 छात्रों तथा 800 छात्राओं को किट वितरित की गईं। कार्यक्रम के समापन पर जमीरुल इस्लाम ने प्रॉक्टर एंड गैंबल कंपनी के प्रतिनिधि प्रवीण कुमार का विशेष आभार व्यक्त किया और कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम विश्वविद्यालय परिसर में स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति सकारात्मक वातावरण तैयार करते हैं तथा युवाओं को व्यक्तिगत स्वच्छता के महत्व से जोड़ते हैं

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Jagdalpur: नक्सलियों को लगा झटका, नेपाल से गणपति गिरफ्तार, 15 नक्सली दे सकते हैं आत्मसमर्पण

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नक्सलियों के मस्तिष्क और रणनीतिक...

‘हमारे घर तक आ गई जंग’, पश्चिम एशिया संकट पर राहुल ने पीएम मोदी से पूछा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में...

Sonu Sood: सोनू सूद ने फिर दिखाई इंसानियत, दुबई फंसे लोगों को मदद का दिया भरोसा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img