Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

Delhi News: कोहरे के कारण दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, 20 वाहन आपस में टकराए

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: घने कोहरे ने सोमवार सुबह दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर कहर बरपा दिया। कोहरे के चलते हुए दो अलग-अलग भीषण सड़क हादसों में करीब 20 वाहन आपस में टकरा गए। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इन हादसों में एक सीआईएसएफ इंस्पेक्टर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि करीब पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मृतक को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है जिसकी अभी पहचान नहीं हो पाई है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वहीं घायलों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

पहला हादसा सुबह लगभग पांच बजे नरियाला गांव के पास हुआ, जहां घने कोहरे के कारण दृश्यता बहुत कम थी। यहां दस छोटे वाहन और तीन बड़े वाहन आपस में टकरा गए। दूसरा हादसा बनारसी गांव के पास हुआ, जिसमें सात वाहन आपस में भिड़ गए। जानकारी के अनुसार, एक अमरूदों से भरा ट्रक पहले एक वाहन से टकराया, जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। कोहरे के कारण पीछे से आ रहे वाहन समय पर ब्रेक नहीं लगा पाए और एक के बाद एक टकराते गए।

हादसे के बाद घटनास्थल पर स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने अपनी सूझबूझ से घायलों को निजी वाहनों के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, ग्रामीणों का यह आरोप था कि एम्बुलेंस को सूचना देने के बावजूद आधे घंटे से अधिक समय तक कोई एम्बुलेंस मौके पर नहीं पहुंची, जिससे गंभीर रूप से घायल सीआईएसएफ इंस्पेक्टर ने तड़पते हुए दम तोड़ दिया। फिलहाल, पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर हादसों की जांच कर रही है और एक्सप्रेस-वे पर यातायात को नियंत्रित किया जा रहा है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img