Wednesday, April 1, 2026
- Advertisement -

Uttarakhand: कैंची धाम के पास स्कॉर्पियो हादसा, तीन श्रद्धालुओं की मौत, पांच घायल

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: पीलीभीत से कैंची धाम दर्शन के लिए जा रहे सैलानियों से भरी एक स्कॉर्पियो भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर निगलाट के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस हादसे में तीन सैलानियों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय पुलिस और ग्रामीणों ने मिलकर बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को खाई से निकालकर भवाली सीएचसी (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र) में भर्ती कराया।

कोतवाल प्रकाश सिंह मेहरा ने जानकारी दी कि स्कॉर्पियो दुर्घटना में घायल हुए सैलानियों में ऋषि पटेल (7), स्वाति (20), अक्षय (20), ज्योति (25), करन (25), राहुल पटेल (35), गंगा देवी (56), बृजेश कुमारी (26) और नैंसी गंगवार (24) शामिल हैं। सभी घायलों को रेस्क्यू करके नजदीकी भवाली सीएचसी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

सीएचसी के डॉक्टर ने बताया कि अस्पताल पहुंचने तक गंगा देवी (56), नैंसी गंगवार (24), और बृजेश कुमारी (26) ने दम तोड़ दिया। इन तीनों की हालत गंभीर थी और उन्हें बचाया नहीं जा सका। वहीं, पांच अन्य घायलों की स्थिति भी गंभीर थी, जिनमें से उन्हें उपचार के लिए हल्द्वानी हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

आप बुरी लतों के शिकार तो नहीं

भाषणा बांसल अधिकांश लोग चाय, कॉफी का सेवन करते हैं...

संभव है स्तन कैंसर से बचाव

रूबी महिलाओं में गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर के बाद स्तन...

दौलत और शोहरत मिली है बहुत

जंगल की आग लहू के फूल बहुत खिल चुके!...

डिजिटल जनगणना की ऐतिहासिक शुरुआत

भारत जैसे विशाल और विविधताओं से भरे देश में...

एक राजनीतिक बहस का अंत

सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में साफ कर दिया...
spot_imgspot_img