Friday, March 13, 2026
- Advertisement -

Bijnor News: सड़क हादसे में चार की मौत, परिवार में मचा कोहराम

जनवाणी संवाददाता |

नांगलसोती: बिजनौर हरिद्वार रोड पर गांव अभिपुरा के पास क्रेटा गाड़ी ने पीछे से एक डंपर में टक्कर मार दी। इस दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मंडावली थाना क्षेत्र के गांव राहतपुर निवासी सलाउद्दीन, अशफाक और अहतसाम एक जलसे में शामिल होने आए नांगल थाना क्षेत्र के गांव सराय आलम निवासी हजरत कारी इकबाल को उनके घर छोड़ने के लिए रविवार रात लगभग 12 बजे क्रेटा गाड़ी से सराय आलम जा रहे थे।

इसी दौरान उनकी गाड़ी ने इस दिशा से आ रहे एक खाली डंपर में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में क्रेटा गाड़ी में सवार उपरोक्त चारों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर तुरन्त मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। घटना से मृतक परिवारों में कोहराम मच गया। एसपी अभिषेक झा ने मौके पर घटना का मुआयना किया।

अधिक जानकारी के लिए दैनिक जनवाणी पढ़ें

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

छोटे बच्चों की करें उचित परवरिश

नीतू गुप्ता साफ-सुथरा, हंसता मुस्कुराता बच्चा सभी को अच्छा लगता...

पर उपदेश कुशल बहुतेरे

सही कहा है, दूसरों को उपदेश देने वाले एक...

मराठा कूटनीति के चाणक्य नाना फड़नवीस

मराठा साम्राज्य का संदर्भ आते ही आंखों के सम्मुख...

नीतीश कुमार का अंतिम दांव

बिहार की राजनीति में बहुविध हलचल है। मुख्यमंत्री नीतीश...
spot_imgspot_img