जनवाणी संवाददाता |
नांगल सोती: नांगल थाना क्षेत्र के गांव रायपुर खास (कोट सराय) में एक दुकानदार को जान से मारने की धमकी दी गई। मंगलवार रात दुकानदार अपनी परचून की दुकान बंद करके घर चला गया। बुधवार सुबह जब वह अपनी दुकान पर वापस आया, तो उसने देखा कि दुकान के सामने दो अलग-अलग धमकी भरे पर्चे रखे हुए थे, जिनमें दो कारतूस भी रखे थे।
पर्चे में दुकानदार को दुकान बंद करने और एक माह में गांव छोड़ने की धमकी दी गई थी, साथ ही जान से मारने की चेतावनी भी लिखी गई थी। दुकानदार ने तुरंत पुलिस को सूचित किया, और पुलिस मौके पर पहुंचकर दोनों पर्चों और कारतूसों को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। इस मामले में पीड़ित दुकानदार ने तहरीर देकर उचित कार्रवाई की मांग की है।
अधिक जानकारी के लिए पढ़ें दैनिक जनवाणी।

