Friday, February 6, 2026
- Advertisement -

CBSE DRQ 2026: सीबीएसई भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि आज, सुधार के लिए 29-30 दिसंबर को मौका

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से डायरेक्ट रिक्रूटमेंट कोटा परीक्षा 2026 (DRQ 2026) के तहत ग्रुप A, B और C पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि आज, 27 दिसंबर 2025, रात 11:59 बजे है। जो उम्मीदवार अभी तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, उन्हें समय पर आवेदन फॉर्म जमा करना होगा, तभी वे भर्ती प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे।

CBSE ने स्पष्ट किया है कि केवल वही उम्मीदवार आगे की प्रक्रिया में शामिल होंगे, जिन्होंने आवेदन के साथ निर्धारित शुल्क का सफल भुगतान किया हो।

करेक्शन विंडो की जानकारी

आवेदन जमा करने के बाद उम्मीदवारों को आवेदन में सुधार करने का मौका मिलेगा। इसके लिए करेक्शन विंडो 29 दिसंबर (सोमवार) और 30 दिसंबर (मंगलवार) को खोली जाएगी और यह 30 दिसंबर रात 11:59 बजे तक सक्रिय रहेगी।

ध्यान दें: यह सुविधा केवल एक बार दी जा रही है।

सुधार के लिए योग्य जानकारी

करेक्शन विंडो के दौरान निम्न विवरणों में बदलाव किया जा सकेगा:

उम्मीदवार का नाम (केवल मामूली स्पेलिंग सुधार, कक्षा 10 के प्रमाण पत्र के अनुसार)

पिता या माता का नाम (केवल स्पेलिंग सुधार)

जेंडर और राष्ट्रीयता

शैक्षणिक योग्यता

फोटो और सिग्नेचर (अगर पहले स्पष्ट नहीं थे)

एक से अधिक पदों के लिए आवेदन करने की स्थिति में संबंधित फीस का संशोधन

यदि किसी सुधार के कारण अतिरिक्त शुल्क लगे, तो उसका भुगतान अनिवार्य होगा। अधिक भुगतान की गई फीस वापस नहीं की जाएगी।

जिन जानकारियों में सुधार संभव नहीं

CBSE ने स्पष्ट किया है कि निम्न विवरणों में किसी भी हालत में बदलाव नहीं किया जा सकेगा

रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर

ईमेल आईडी

परीक्षा केंद्र/शहर

आवेदन संख्या

जन्मतिथि

श्रेणी/उप-श्रेणी (UR/SC/ST/OBC/EWS/PwBD)

पहचान पत्र विवरण (आधार, पासपोर्ट, वोटर आईडी आदि)

पत्राचार और स्थायी पता

उम्मीदवारों के लिए जरूरी निर्देश

करेक्शन विंडो का उपयोग सिर्फ वही उम्मीदवार कर सकते हैं, जिन्होंने फीस के साथ आवेदन सफलतापूर्वक जमा किया हो। यह आखिरी मौका होगा, इसके बाद किसी भी तरह का सुधार संभव नहीं होगा। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर नियमित रूप से अपडेट चेक करते रहें।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

spot_imgspot_img