नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने क्लास 10 और 12 की बोर्ड परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों की फाइनल लिस्ट जारी कर दी है। इस बार राज्यभर में कुल 8033 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। पहले, बोर्ड ने 7448 केंद्रों की सूची ऑनलाइन जारी की थी, लेकिन छात्रों, अभिभावकों और स्कूल प्रशासन से मिली शिकायतों के बाद इस लिस्ट में बदलाव किया गया। राज्य के 75 जिलों से 8,000 से ज्यादा शिकायतें आईं, जिनका समाधान करने के बाद केंद्रों की संख्या 585 बढ़ाकर 8033 कर दी गई है।
18 फरवरी से शुरू होंगी UP बोर्ड की परीक्षाएं
UP बोर्ड की 2026 की परीक्षा 18 फरवरी से शुरू होगी और 12 मार्च, 2026 तक चलेगी। जिन छात्रों को UP बोर्ड की परीक्षा देनी है, वे UPMSP की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परीक्षा केंद्रों की फाइनल लिस्ट देख सकते हैं। बोर्ड परीक्षा के लिए सभी केंद्रों पर CCTV मॉनिटरिंग और बायोमेट्रिक अटेंडेंस की व्यवस्था की जाएगी।
परीक्षाओं का शेड्यूल
18 फरवरी से UP बोर्ड की परीक्षा की शुरुआत होगी। पहले दिन, सुबह क्लास 10 की हिंदी और दोपहर में क्लास 12 की हिंदी की परीक्षा होगा। परीक्षा 12 मार्च को समाप्त होगी, और आखिरी दिन क्लास 12 के संस्कृत का एग्जाम होगा। थ्योरी परीक्षाओं से पहले, UP बोर्ड क्लास 12 के छात्रों के लिए प्रैक्टिकल एग्जाम आयोजित करेगा। बोर्ड के अनुसार, क्लास 12 के प्रैक्टिकल एग्जाम दो चरणों में होंगे। पहला चरण 24 जनवरी से 1 फरवरी, 2026 तक, जबकि दूसरा चरण 29 जनवरी 2026 को आयोजित होगा।
UP बोर्ड हॉल टिकट की तारीख
UP बोर्ड जल्द ही क्लास 10 और 12 के छात्रों के लिए हॉल टिकट जारी करेगा। उम्मीद जताई जा रही है कि एडमिट कार्ड परीक्षा से कुछ हफ्ते पहले जारी किए जाएंगे, यानी जनवरी के अंत या फरवरी की शुरुआत तक छात्रों को हॉल टिकट मिल जाएंगे।

