जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव देवजीत सैकिया ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए रिलीज करने का आग्रह किया है। इस घटनाक्रम के बाद मुस्तफिजुर की केकेआर में खरीद को लेकर चल रही बहस और तेज हो गई है।
बताया जा रहा है कि मुस्तफिजुर रहमान की उपलब्धता को लेकर पहले से ही सवाल उठ रहे थे, क्योंकि उसी समय बांग्लादेश की राष्ट्रीय टीम की अंतरराष्ट्रीय प्रतिबद्धताएं भी तय थीं। ऐसे में बीसीसीआई के हस्तक्षेप को क्रिकेट कैलेंडर और खिलाड़ियों की राष्ट्रीय जिम्मेदारियों के संतुलन के रूप में देखा जा रहा है।
मुस्तफिजुर को आईपीएल नीलामी में केकेआर द्वारा खरीदे जाने के बाद बॉलीवुड सुपरस्टार और टीम के मालिक शाहरुख खान की सोशल मीडिया और क्रिकेट हलकों में आलोचना हो रही थी। आलोचकों का कहना था कि अंतरराष्ट्रीय सीरीज के दौरान खिलाड़ी को खरीदना व्यावहारिक नहीं है, जबकि समर्थकों ने इसे टीम प्रबंधन का रणनीतिक फैसला बताया।
बीसीसीआई सूत्रों के अनुसार?
बीसीसीआई सूत्रों के अनुसार, बोर्ड का रुख स्पष्ट है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को प्राथमिकता दी जानी चाहिए और संबंधित बोर्डों के बीच बेहतर समन्वय जरूरी है। अब सबकी नजर केकेआर के अगले कदम पर टिकी है कि फ्रेंचाइजी इस अनुरोध पर क्या फैसला लेती है।

