जनवाणी संवाददाता ।
मेरठ: समाजवादी पार्टी कार्यालय मेरठ पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की धर्मपत्नी मैनपुरी सांसद डिंपल यादव का 48 वां जन्मदिन बहुत धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान जिला अध्यक्ष कर्मवीर सिंह गुमी ने सपा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर कैक काटा और डिंपल यादव की लंबी उम्र की कामना की।
अनुज प्रजापति ने कहा कि डिंपल यादव भाभी के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी मजबूती से आगे बढ़ रही है। उनके जन्मदिन पर हम उन्हें शुभकामनाएं देते हैं और उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना करते हैं। इस मौके पर सपा जिला अध्यक्ष कर्मवीर सिंह गुमी, सपा कार्यकर्ता अनुज प्रजापति, अंकित प्रजापति, जसप्रीत भाई, गौरव गुर्जर काजीपुर, शशिकांत गौतम, और महिला मोर्चा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

