Tuesday, March 24, 2026
- Advertisement -

Saharanpur News: एक करोड़ रुपए कीमत की स्मैक के साथ नशे का सौदागर गिरफ्तार, गंगोह थाना पुलिस को मिली सफलता

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन सवेरा के तहत थाना गंगोह पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 502 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 40 हजार रुपये बताई जा रही है।

एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र अभिषेक सिंह के दिशा निर्देश पर तीनों जनपदों में मादक पदार्थों और प्रतिबंधित दवाओं की तस्करी पर रोक लगाने के लिए “ऑपरेशन सवेरा – नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर” अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी के दिशा निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार के नेतृत्व में थाना गंगोह पुलिस ने यह कार्रवाई की।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने गंगोह बाईपास रोड स्थित विद्यार्थी तिराहे के पास से साहिब पुत्र जुल्फिकार निवासी ग्राम घाटमपुर, थाना गंगोह, जनपद सहारनपुर को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान अभियुक्त के पास से 502 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। इस संबंध में थाना गंगोह पर मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में कार्रवाई की गई है।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी से नशा तस्करी के नेटवर्क को लेकर फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक की जांच की जा रही है, ताकि तस्करी से जुड़े अन्य लोगों तक भी पहुंचा जा सके। अभियुक्त को विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img