Thursday, March 26, 2026
- Advertisement -

Gold Silver price: सोना-चांदी में रिकॉर्ड तेजी, कीमतें आसमान पर, जानिए घरेलू से लेकर वैश्विक बाजार का हाल

जनवाणी ब्यूरो ।

नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमतों में लगातार जोरदार उछाल देखने को मिल रहा है। बुधवार को सुबह 11 बजे तक सोने के दाम में करीब 6,188 रुपये की तेजी दर्ज की गई, जबकि चांदी की कीमतों में लगभग 5 फीसदी का उछाल आया। इस तेजी के साथ सोना 1,59,997 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया, वहीं चांदी 2,81,500 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई।

कारोबारी सत्र की शुरुआत में भी दिखी मजबूती

बुलियन बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, कारोबारी सत्र की शुरुआत में बाजार खुलते ही चांदी के भाव में 11,700 रुपये प्रति किलो की तेजी देखने को मिली। इसी दौरान सोना भी करीब 4,700 रुपये महंगा हो गया। बाजार में जारी उतार-चढ़ाव के चलते सर्राफा बाजार की दरों में आगे भी तेजी से बदलाव संभव है।

सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के ताजा भाव

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, मंगलवार को चांदी की कीमत 24,000 रुपये (9.23%) बढ़कर 2,84,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) पहुंच गई थी। वहीं सोना भी 5,000 रुपये या 3.3 फीसदी की तेजी के साथ 1,57,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी तेजी का दौर जारी

वैश्विक बाजारों में भी बुधवार को सोना और चांदी मजबूत बने रहे। अमेरिकी डॉलर में कमजोरी के चलते कीमती धातुओं को समर्थन मिला। पिछले सत्र में 2008 के बाद का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के बाद सोने की कीमतों में आज 2 फीसदी से ज्यादा की बढ़त देखी गई।

स्पॉट गोल्ड 2.2 फीसदी चढ़कर 5,044.74 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। इससे पहले मंगलवार को सोने में 5.9 फीसदी की जोरदार तेजी आई थी, जो नवंबर 2008 के बाद एक दिन की सबसे बड़ी बढ़त मानी जा रही है। गौरतलब है कि बीते सप्ताह गुरुवार को सोना 5,594.82 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड उच्च स्तर तक पहुंच गया था। वहीं, अप्रैल डिलीवरी वाले अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स 2.7 फीसदी बढ़कर 5,067 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करते नजर आए।

चांदी भी मजबूत, लेकिन रिकॉर्ड से अब भी नीचे

चांदी की कीमतों में भी मजबूती बनी हुई है। स्पॉट सिल्वर 2.1 फीसदी उछलकर 86.92 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। हालांकि, चांदी अब भी अपने हालिया रिकॉर्ड उच्च स्तर 121.64 डॉलर प्रति औंस (जो पिछले गुरुवार को दर्ज हुआ था) से करीब 28 फीसदी नीचे है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

पहली अप्रैल का पुरस्कार

वे सीधे-सादे थे और अक्ल के कच्चे थे। सदैव...

टीबी उन्मूलन में भारत की उल्लेखनीय प्रगति

हाल ही में जारी विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की...

गैस संकट पर न हो राजनीति

खाड़ी देशों में चल रहे तनाव का असर अब...

Scam: ईरान युद्ध के नाम पर चंदा ठगी, आईबी ने जारी किया अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय की चेतावनी...
spot_imgspot_img