Friday, March 27, 2026
- Advertisement -

Shamli News: पुलिस मुठभेड में 50 हजार का अंतर्राज्यीय इनामी बदमाश ढेर

जनवाणी संवाददाता |

शामली: थाना कोतवाली शामली व थाना आदर्श मण्डी पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में 50 हजार रुपये का अन्तर्राज्यीय ईनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ के दौरान आत्मरक्षार्थ की गई फायरिंग में घायल हो गया। बाद में उपचार के दौरान बदमाश की मौत हो गई।

बाबरी थाना क्षेत्र के गांव फतेहपुर निवासी राहुल पुत्र सुन्नर शामली से बाइक पर सवार होकर गुरुवार देर रात को अपने गांव लौट रहा था। जैसे ही मेन रोड से गांव फतेहपुर वाले रास्ते पर करीब 100 मीटर आगे पहुंचा तो पीछे से काले रंग की बाइक पर दो बदमाश आए और ओवरटेक कर रोक लिया। बदमाशों ने असलाह से आतंकित करते हुए राहुल से नगदी, 2 अंगूठी व मोबाईल लूट लिया और फरार हो गए।

एसपी के निर्देश पर आदर्शमंडी और कोतवाली पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। झिंझाना नहर पुल पर चैकिंग के दौरान एक बाइक सवारों को रुकने का इशारा करने पर उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी और ग्राम कसेरवा की ओर जाने वाले रास्ते पर भागने लगे। पुलिस टीमों ने पीछा कर घेराबंदी करते हुए आत्मरक्षार्थ फायरिंग की जिसमें एक बदमाश को गोली लगी जबकि दूसरा फरार हो गया।

बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। है0का0 सुमित बैंसला भी बदमाशो की गोली लगने से घायल हो गये। बदमाश की पहचान रिहान पुत्र मौहम्मद आलम निवासी न्यू ओखला जाकिर नगर गली नं0 21 दिल्ली के रुप में हुई। बदमाश के पास से दो पिस्टल, जिंदा व खोखा कारतूस, लूटी गई अंगूठी बरामद की गई है।

अभियुक्त रिहान अन्तर्राज्यीय अपराधी था जिसके विरुद्ध लूट, हत्या का प्रयास, गैंगस्टर, शस्त्र अधिनियम आदि के कुल 90 अभियोग जनपद शामली, बागपत, गाजियाबाद, दिल्ली व एनसीआर में ज्ञात हुये है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

पहली अप्रैल का पुरस्कार

वे सीधे-सादे थे और अक्ल के कच्चे थे। सदैव...

टीबी उन्मूलन में भारत की उल्लेखनीय प्रगति

हाल ही में जारी विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की...

गैस संकट पर न हो राजनीति

खाड़ी देशों में चल रहे तनाव का असर अब...

Scam: ईरान युद्ध के नाम पर चंदा ठगी, आईबी ने जारी किया अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय की चेतावनी...
spot_imgspot_img