Saturday, May 9, 2026
- Advertisement -

ICC T20 World Cup 2026: कमेंट्री पैनल का एलान, भारत से 5 दिग्गज शामिल, बांग्लादेश के अथर अली खान को भी मौका

जनवाणी ब्यरो |

नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने पुरुषों के टी20 विश्व कप 2026 के लिए कमेंट्री पैनल का आधिकारिक एलान कर दिया है। भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होने वाले इस मेगा टूर्नामेंट के लिए दुनियाभर के दिग्गज क्रिकेटरों और अनुभवी ब्रॉडकास्टर्स को कमेंट्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

यह टूर्नामेंट 7 फरवरी से 8 मार्च 2026 तक खेला जाएगा, जिसमें कुल 55 मुकाबले होंगे। आईसीसी की ओर से जारी सूची में भारत की मजबूत मौजूदगी देखने को मिली है, जहां से पांच बड़े नामों को कमेंट्री पैनल में जगह दी गई है।

भारत से ये पांच दिग्गज करेंगे कमेंट्री

भारत से जिन पांच कमेंटेटर्स को चुना गया है, वे हैं—

रवि शास्त्री

सुनील गावस्कर

दिनेश कार्तिक

रॉबिन उथप्पा

हर्षा भोगले

इन सभी नामों को क्रिकेट की गहरी समझ और दमदार विश्लेषण के लिए जाना जाता है।

बांग्लादेश से अथर अली खान को मौका

हालांकि बांग्लादेश की टीम टी20 विश्व कप 2026 से बाहर हो चुकी है, लेकिन अथर अली खान को कमेंट्री पैनल में शामिल किया गया है। अथर अली खान लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कमेंट्री कर रहे हैं और बांग्लादेश क्रिकेट की आवाज माने जाते हैं। मौजूदा राजनीतिक और क्रिकेट विवादों के बीच किसी बांग्लादेशी कमेंटेटर का चयन अहम माना जा रहा है।

दुनियाभर के दिग्गजों से सजी कमेंट्री टीम

आईसीसी ने इस बार अनुभव और विविधता पर खास ध्यान दिया है। कमेंट्री पैनल में कई पूर्व दिग्गज खिलाड़ी और भरोसेमंद ब्रॉडकास्टर्स शामिल हैं। खास बात यह है कि एंजेलो मैथ्यूज और तेम्बा बावुमा जैसे सक्रिय खिलाड़ी भी कमेंट्री बॉक्स में नजर आएंगे।

ICC.TV देगा वर्ल्ड फीड

आईसीसी ने स्पष्ट किया है कि ICC.TV वर्ल्ड फीड के जरिए सभी ब्रॉडकास्टर्स को एक समान और उच्च गुणवत्ता की कवरेज उपलब्ध कराई जाएगी। इसमें प्री-मैच शो, इनिंग्स ब्रेक एनालिसिस, पोस्ट-मैच शो और डेली हाइलाइट्स शामिल होंगे, जिससे दर्शकों को पूरे टूर्नामेंट का संपूर्ण अनुभव मिलेगा।

टी20 विश्व कप 2026 के लिए घोषित प्रमुख कमेंटेटर्स

रवि शास्त्री, नासिर हुसैन, इयान स्मिथ, इयान बिशप, एरॉन फिंच, दिनेश कार्तिक, कुमार संगकारा, सैमुअल बद्री, रॉबिन उथप्पा, कार्लोस ब्रैथवेट, इयोन मॉर्गन, वसीम अकरम, सुनील गावस्कर, मैथ्यू हेडन, रमीज राजा, डेल स्टेन, माइकल एथर्टन, वकार यूनिस, साइमन डूल, शॉन पोलक, केटी मार्टिन, हर्षा भोगले, पुमेलेलो मबांग्वा, नैटली जर्मनोस, डैनी मॉरिसन, एलन विल्किन्स, इयान वॉर्ड, मार्क हॉवर्ड, निक नाइट, अथर अली खान, कैस नायडू, बाजिद खान, रौनक कपूर, नियाल ओ’ब्रायन, प्रेस्टन मॉम्सेन, एंड्रयू लियोनार्ड, रसेल अर्नोल्ड, रोशन अबेयसिंघे, एंजेलो मैथ्यूज और तेम्बा बावुमा।

जियो स्टार का मेगा एक्सपर्ट पैनल

जियो स्टार ने भी इस इवेंट के लिए अब तक का सबसे बड़ा एक्सपर्ट पैनल घोषित किया है। इसमें 100 से ज्यादा दिग्गज एक्सपर्ट्स और ब्रॉडकास्टर्स शामिल होंगे। दर्शकों को नौ भाषाओं में कवरेज मिलेगी—इंग्लिश, हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मराठी, बांग्ला और पहली बार किसी आईसीसी वर्ल्ड कप में भोजपुरी और हरियाणवी में भी कमेंट्री उपलब्ध होगी।

युजवेंद्र चहल की खास वापसी

टी20 विश्व कप 2024 के चैंपियन युजवेंद्र चहल जियो स्टार के साथ अपने कमेंट्री करियर की शुरुआत करेंगे। उनके साथ इरफान पठान, हरभजन सिंह, वीरेंद्र सहवाग, दिनेश कार्तिक, रॉबिन उथप्पा और पीयूष चावला भी एक्सपर्ट पैनल का हिस्सा होंगे। इसके अलावा सुरेश रैना, अनिल कुंबले, अभिषेक नायर और संजय बांगड़ भी अपनी विशेषज्ञ राय से दर्शकों को रूबरू कराएंगे।

भारत का ग्रुप स्टेज शेड्यूल

टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत 7 फरवरी को मुंबई में अमेरिका के खिलाफ करेगी। इसके बाद—

12 फरवरी: नामीबिया से मुकाबला

15 फरवरी: पाकिस्तान से महामुकाबला

18 फरवरी: नीदरलैंड्स से भिड़ंत

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Meerut News: बहनोई ने महिला पर किया चाकू से हमला, लोगों ने पकड़कर पीटा

जनवाणी ब्यूरो | सरधना: थाना क्षेत्र के ईदगाह रोड स्थित...

राजनीति में अंतर्निहित आर्थिक संभावना

अच्छे से अच्छा खान-पान, अच्छे से अच्छा सहन-सहन और...

प्राथमिकताएं बदलते जनादेश

बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल और पुडुचेरी से सामने आए...

लहूलुहान हुआ लोकतंत्र

पश्चिम बंगाल की जनता ने भाजपा को प्रचंड बहुमत...
spot_imgspot_img