Monday, February 16, 2026
- Advertisement -

Rajasthan News: भिवाड़ी के खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में भीषण आग, 7 श्रमिकों की मौत, जांच के आदेश

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: राजस्थान में भिवाड़ी के खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार सुबह एक निजी औद्योगिक इकाई में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक हादसे में कम से कम सात श्रमिकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और दहशत का माहौल है।

आग ने पूरी यूनिट को अपनी चपेट में ले लिया

पुलिस के अनुसार प्लॉट नंबर जी-1-118 बी स्थित फैक्टरी में सुबह करीब 9:22 बजे आग लगने की सूचना कंट्रोल रूम से दमकल विभाग को दी गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और पूरी यूनिट को अपनी चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक लपटें इतनी तेज थीं कि अंदर काम कर रहे कई श्रमिकों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिल सका।

मौके पर राहत और बचाव अभियान

सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। दमकल विभाग की कई गाड़ियों को आग बुझाने के लिए लगाया गया। क्षेत्र को घेरकर बचाव अभियान शुरू किया गया और अंदर फंसे लोगों को बाहर निकालने का प्रयास किया गया। अधिकारियों ने आशंका जताई है कि कुछ लोग अभी भी मलबे के भीतर फंसे हो सकते हैं।

राहत टीम को अंदर से मिले शव बुरी तरह झुलसे हुए थे, जिससे पहचान में दिक्कत आ रही है। मृतकों की शिनाख्त की प्रक्रिया जारी है। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

कारणों की जांच शुरू

आग लगने के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल सका है। शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट या फैक्टरी में मौजूद ज्वलनशील पदार्थों के कारण आग भड़कने की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन ने मजिस्ट्रेट जांच के संकेत दिए हैं और फैक्टरी में सुरक्षा मानकों की भी जांच की जाएगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here