Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

Jayant Chaudhary: जयंत चौधरी को जान से मारने की धमकी, असिस्टेंट को पश्चिम बंगाल से आया फोन

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत चौधरी को गंभीर जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। यह धमकी उनके निजी सहायक विश्वेंद्र शाह को फोन और व्हाट्सएप के माध्यम से दी गई। धमकी देने वाले की पहचान पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद निवासी इस्माइल के रूप में हुई है। आरोप है कि इस्माइल के पास मंत्री के आधिकारिक दौरे का विवरण था।

दिल्ली-पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

शिकायत दिल्ली के तुगलक सड़क थाने में दर्ज कराई गई। नई दिल्ली जिला पुलिस उपायुक्त ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस ने गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी है। सुरक्षा एजेंसियां मंत्री की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर रही हैं और धमकी के पीछे के मकसद का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

जांच में पता चला कि 18 मार्च को सुबह करीब 11 बजे मंत्री के मोबाइल नंबर पर कॉल आया। कॉल करने वाले व्यक्ति ने जान से मारने की धमकी दी और पूछा कि क्या व्हाट्सएप पर भेजे गए कागजात देखे गए। संदेश में मंत्री के ‘सरकारी टूर प्रोग्राम’ की कॉपी भेजी गई थी, जिस पर स्पष्ट रूप से लिखा था “इनको गोली मार दो”। इसके साथ ही व्हाट्सएप पर लोकेशन और वॉयस मैसेज भी भेजे गए, जिसमें लगातार जान से मारने की धमकियां थीं। धमकी देने वाले ने कॉल पर कहा कि टूर प्रोग्राम उसे ‘ऊपर से’ भेजा गया था।

आवास पर संदिग्ध जासूसी का मामला

सुरक्षा में और बढ़ते खतरे के बीच यह भी सामने आया कि कोई अज्ञात व्यक्ति मंत्री के आवास के पिछले गेट की जासूसी कर रहा था। वह दरवाजे के खुलने-बंद होने और आने-जाने वालों की निगरानी कर रहा था। लगभग तीन दिन पहले रात 9 से 10 बजे के बीच एक सफेद स्विफ्ट गाड़ी कोठी के दूसरी तरफ खड़ी रही, जिसमें सवार लोग मंत्री के आवास की निगरानी कर रहे थे।

जांच जारी

धमकी की सूचना मिलते ही तुगलक सड़क थाने को तुरंत जानकारी दी गई और मोबाइल पर प्राप्त सभी साक्ष्य पुलिस को भेज दिए गए। पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला उपभोक्ता जब भी कोई वस्तु या सेवा खरीदें,...

UP: केसी त्यागी का रालोद में स्वागत, पश्चिमी यूपी की राजनीति में आ सकते हैं नए मोड़

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वरिष्ठ राजनेता किशन चंद (केसी) त्यागी...

कौन चला रहा है दुनिया?

प्रेरणा इतिहास में कभी-कभी कुछ ऐसा घटता है कि दुनिया...

Dhurandhar 2: अनुपम खेर ने ‘धुरंधर 2’ विवाद पर जताई नाराजगी, कहा- ‘ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here