Tuesday, March 24, 2026
- Advertisement -

LPG: ‘अपने सिलिंडर की डिलीवरी पर भरोसा रखें, अफवाहों पर नहीं’- पेट्रोलियम मंत्रालय

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव ने अंतर-मंत्रालयी प्रेस वार्ता में बताया कि देश की सभी रिफाइनरी अपनी पूरी क्षमता पर काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि घरेलू एलपीजी का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और उपभोक्ताओं से अपील की जा रही है कि जहां संभव हो, वे नेचुरल गैस का उपयोग बढ़ाएँ।

राज्य सरकारों को भी पत्र भेजे गए हैं, और पहल करने वाले राज्यों को अतिरिक्त 10% एलपीजी मुहैया कराने का भरोसा दिया गया है।

एलपीजी कनेक्शन और बुकिंग्स

अब तक 13,700 से अधिक कनेक्शन दिए जा चुके हैं और 7,500 से अधिक लोग एलपीजी से पीएनजी पर शिफ्ट हो चुके हैं। लगभग 93% बुकिंग ऑनलाइन हो रही हैं, और डिलीवरी नियमित रूप से की जा रही है। पैनिक बुकिंग कम हुई है, और कल 55 लाख बुकिंग दर्ज की गई। सभी राज्यों में पर्याप्त सप्लाई उपलब्ध है।

पिछले एक हफ्ते में 11,300 टन कमर्शियल एलपीजी उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराया गया, जिसमें 50% शिक्षण संस्थाओं और अस्पतालों को दिया गया।

निगरानी और छापेमारी

लगभग 32 राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों में कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं और जिला निगरानी समितियां सक्रिय हैं। पिछले 24 घंटों में लगभग 4,500 जगहों पर छापेमारी हुई, जिसमें उत्तर प्रदेश में करीब 1,100 और ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 1,800 जगहों पर सरप्राइज इंस्पेक्शन किया।

मंत्रालय ने चेतावनी दी है कि स्थिति अभी भी चिंताजनक है, लेकिन उपभोक्ताओं को अफवाहों पर ध्यान न देने और वैकल्पिक ईंधन का अधिक से अधिक उपयोग करने की सलाह दी गई है।

पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय के विशेष सचिव राजेश कुमार सिन्हा ने कहा कि पिछले 24 घंटों में समुद्र में कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। डीजी शिपिंग की मॉनिटरिंग लगातार जारी है।

खाड़ी क्षेत्र में फंसे सभी 22 जहाज और 6 से अधिक नाविक पूरी तरह सुरक्षित हैं। पिछले 24 घंटों में हेल्पलाइन पर लगभग 125 कॉल और 200 से अधिक ईमेल प्राप्त हुए। इस दौरान 25 भारतीयों को अभियान के माध्यम से भारत वापस लाया गया।

देश के किसी भी पोर्ट पर कार्गो संचालन और आवाजाही में कोई बाधा नहीं है। न्यू मंगलोर पोर्ट ने क्रूड और एलपीजी कार्गो चार्ज के वेवर के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है, जो 14 मार्च से 31 मार्च तक वैध रहेगा।

पश्चिम एशिया पर भारत का रुख

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री ने ओमान, मलेशिया, फ्रांस, जॉर्डन और कतर के नेताओं से बातचीत की। वार्ता में प्रधानमंत्री ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष पर भारत का रुख स्पष्ट किया और तनाव कम करने के लिए संवाद और कूटनीति पर जोर दिया।

प्रधानमंत्री ने ऊर्जा अवसंरचना पर हमलों की कड़ी निंदा की और होर्मुज जलडमरूमध्य में सुरक्षित और निर्बाध नौवहन के लिए समर्थन दोहराया।

ओमान के सुल्तान से बात करते हुए प्रधानमंत्री ने उन्हें और ओमान के लोगों को ईद की अग्रिम शुभकामनाएं दी। उन्होंने ओमान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के उल्लंघन की भारत की निंदा दोहराई और भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वापसी में ओमान के प्रयासों की सराहना की।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here