Saturday, April 25, 2026
- Advertisement -

SSC Stenographer 2026 : नोटिफिकेशन जारी, 15 मई तक आवेदन का मौका, जुलाई-अगस्त में होगी परीक्षा

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। Staff Selection Commission (SSC) ने स्टेनोग्राफर ग्रेड C और D परीक्षा 2026 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इसके साथ ही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार 15 मई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं, जबकि शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 16 मई 2026 निर्धारित की गई है।

आयोग के अनुसार, आवेदन में सुधार के लिए 20 से 21 मई 2026 तक करेक्शन विंडो खुली रहेगी। कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) जुलाई से अगस्त 2026 के बीच आयोजित की जाएगी।

आवेदन की अंतिम समय सीमा 15 मई 2026 को रात 11 बजे (23:00 बजे) तक है। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम समय की तकनीकी समस्याओं से बचने के लिए पहले ही आवेदन पूरा कर लें।

यह भर्ती अभियान भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और संगठनों में रिक्त पदों को भरने के लिए चलाया जा रहा है।

OTR अनिवार्य, आधार प्रमाणीकरण की सलाह

नए पोर्टल पर आवेदन करने के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) अनिवार्य कर दिया गया है। पुराने प्लेटफॉर्म पर किया गया पंजीकरण अब मान्य नहीं होगा। आयोग ने उम्मीदवारों को आधार आधारित प्रमाणीकरण अपनाने की भी सलाह दी है, जिससे परीक्षा के दौरान सत्यापन प्रक्रिया आसान हो सके।

रिक्तियां और पात्रता

इस भर्ती के तहत करीब 731 पद भरे जाएंगे। विस्तृत पदवार जानकारी बाद में जारी की जाएगी। उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से 1 अगस्त 2026 तक 12वीं या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। साथ ही स्टेनोग्राफी का ज्ञान भी जरूरी है।

आयु सीमा?

ग्रेड C: 18 से 30 वर्ष
ग्रेड D: 18 से 27 वर्ष

आयु की गणना 1 अगस्त 2026 के अनुसार की जाएगी। आरक्षित वर्गों (SC, ST, OBC, PwBD और पूर्व सैनिक) को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी।

परीक्षा पैटर्न और चयन प्रक्रिया

यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित की जाएगी और ओपन प्रतियोगी परीक्षा होगी। इसके जरिए ग्रुप B और ग्रुप C पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी। केवल वही उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हो सकेंगे, जिनके पास स्टेनोग्राफी में दक्षता होगी।

अंतिम परिणाम घोषित होने के बाद संबंधित विभागों द्वारा दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा। उम्मीदवारों को अपने मूल प्रमाण पत्र, अंकपत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे। दस्तावेज न देने की स्थिति में उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

टीवी की टॉप एक्टेस में शुमार सायंतनी घोष

छोटे पर्दे के लोकप्रिय धारावाहिक 'महाभारत' (2013) में राजमाता...

साउथ के लोकप्रिय स्टार अजित कुमार

अजित ने को अब तक चार विजय अवार्ड, तीन...

कियारा आडवाणी का कन्नड में डेब्यू

सुभाष शिरढोनकर निर्देशक गीतु मोहनदास व्दारा निर्देशित फिल्म 'टॉक्सिक: ए...

एकै साधे सब सधै, सब साधे सब जाए

नारी! तुम केवल श्रद्धा हो/विश्वास रजत नग पगतल में/पीयूष...

बंगाल में राजनीतिक हथियार बनी मछली

बंगाल में पहले चरण का चुनाव संपन्न हो चुका...
spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here