Wednesday, April 29, 2026
- Advertisement -

Saharanpur News: सहारनपुर–गंदेवड़ फोर लेन और शाकंभरी मार्ग पर स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग, अंधेरे में बढ़ा दुर्घटनाओं का खतरा

जनवाणी संवाददाता |

बेहट/सहारनपुर: सहारनपुर से गंदेवड़ तक निर्माणाधीन फोर लेन सड़क और बेहट से मां शाकंभरी देवी भवन मार्ग पर स्ट्रीट लाइटें लगाए जाने की मांग उठी है। भारतीय किसान यूनियन अंबावता के जिला अध्यक्ष पदम प्रकाश शर्मा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर दोनों मार्गों पर शीघ्र प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग की है।

धर्मार्थ योजना के तहत बन रही फोर लेन, पर प्रकाश व्यवस्था नहीं

पत्र में कहा गया है कि सहारनपुर से गंदेवड़ तक फोर लेन का निर्माण धर्मार्थ कार्य योजना के अंतर्गत किया जा रहा है। लगभग 30 किलोमीटर लंबे इस मार्ग पर कहीं भी स्ट्रीट लाइट लगाने की कोई व्यवस्था नहीं की गई है।

इस फोर लेन के बीच में करीब तीन फीट ऊंचा डिवाइडर बनाया गया है, लेकिन उसके साथ प्रकाश व्यवस्था न होने से रात के समय पूरा मार्ग अंधेरे में डूब जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसे हालात में वाहन चालकों को सामने की स्थिति स्पष्ट दिखाई नहीं देती, जिससे दुर्घटना का खतरा लगातार बना रहता है।

ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग

सहारनपुर से गंदेवड़ तक यह फोर लेन कई गांवों को जोड़ती है, जहां दिन और रात दोनों समय यातायात बना रहता है। स्थानीय लोगों ने कहा कि निर्माण कार्य पूरा होने के बाद भी यदि स्ट्रीट लाइट नहीं लगाई गई तो यह मार्ग दुर्घटनाओं का केंद्र बन सकता है।

शाकंभरी देवी मार्ग पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर सवाल

भारतीय किसान यूनियन अंबावता ने बेहट से मां शाकंभरी देवी भवन तक जाने वाले मार्ग पर भी स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग की है। संगठन ने कहा कि यह मार्ग धार्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है और यहां देशभर से श्रद्धालु पैदल और वाहनों से दर्शन के लिए आते हैं।

नागल माफी तक चौड़ीकरण होने के बावजूद इस पूरे मार्ग पर स्ट्रीट लाइटें नहीं लगाई गई हैं, जिससे रात के समय यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। अंधेरे में दुर्घटना की संभावना भी बनी रहती है।

भाकियू अंबावता की मांग

जिला अध्यक्ष पदम प्रकाश शर्मा ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि सहारनपुर–गंदेवड़ फोर लेन पर तत्काल स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएं और बेहट से शाकंभरी देवी मार्ग को भी प्रकाश व्यवस्था से सुसज्जित किया जाए।

उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण के साथ यदि सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित नहीं की गई तो इसका सीधा असर आम जनता और श्रद्धालुओं पर पड़ेगा। इसलिए दोनों मार्गों पर शीघ्र प्रकाश व्यवस्था कर दुर्घटनाओं को रोका जाए।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

बंगाल चुनाव: मतदान के बीच भवानीपुर में बवाल, शुभेंदु अधिकारी को घेरा, पुलिस का लाठीचार्ज

जनवाणी ब्यूरो | कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे...

UP News: PM Modi ने गंगा एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन, यूपी को मिला High-Speed कनेक्टिविटी का तोहफा

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश...

UP Weather Update: भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल, रात में भी नहीं मिल रही राहत

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: जिले में पड़ रही भीषण गर्मी...
spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here