Friday, May 1, 2026
- Advertisement -

MP News: तेज़ तूफान ने पलटी क्रूज बोट, 9 लोगों की मौत, मां के सीने से लिपटा मिला बच्चे का शव

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में स्थित बरगी डैम में क्रूज बोट हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर नौ हो गई है। शुक्रवार को बचाव दल ने तीन और शव बरामद किए। राज्य के पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी ने बताया कि कुछ पर्यटक अभी भी लापता हैं और उन्हें खोजने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। उन्होंने कहा कि बचाव कार्य पूरा होने के बाद हादसे की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, क्रूज में कुल 43 लोग सवार थे। इनमें से 28 लोग सुरक्षित बचा लिए गए हैं, जबकि छह लोग अभी भी लापता हैं।

तेज़ तूफान के कारण क्रूज पलटी

अधिकारियों के अनुसार, गुरुवार शाम अचानक आए तेज़ तूफान के कारण बरगी डैम में क्रूज बोट पलट गई। डैम नर्मदा नदी पर बना हुआ है। लापता लोगों की तलाश के लिए सेना, एनडीआरएफ, और एसडीआरएफ की टीमें रातभर सर्च ऑपरेशन में जुटी रहीं। राज्य के पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह ने बताया कि क्रूज को पानी से बाहर निकालने के लिए हाइड्रोलिक क्रेन का उपयोग किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को मुआवजा दिया

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया और पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। राज्य सरकार की तरफ से मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। साथ ही निर्माण मंत्री राकेश सिंह, पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र लोधी, संभागीय अधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधियों को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं।

मां के सीने से लिपटा मिला मासूम बेटे का शव

बचाव कार्य के दौरान जब टीमों ने एक मां और उसके चार साल के बेटे का शव निकाला, तो यह दृश्य बेहद मार्मिक था। मां अपने बेटे को आखिरी सांस तक अपने सीने से नहीं छोड़ रही थी। यह दृश्य वहां मौजूद लोगों के लिए अत्यंत भावुक कर देने वाला था।

मुश्किल हालात में चल रहा बचाव अभियान

मंत्री राकेश सिंह ने बताया कि बचाव अभियान लगातार जारी है। बारिश, अंधेरा और गहरा पानी बचाव कार्य में बाधा डाल रहे थे। अब तक नौ शव निकाले जा चुके हैं और ऑपरेशन में केवल विशेषज्ञ टीमें ही काम कर पा रही हैं।

कोलकाता और हैदराबाद से भी मदद पहुंची

एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और भारतीय सेना की टीमें लगातार मौके पर जुटी हैं। इसके अलावा, हैदराबाद से विशेष रेस्क्यू टीम और हेलीकॉप्टर भेजा गया, जबकि कोलकाता से अर्धसैनिक बल की टीम भी जबलपुर पहुंच चुकी है।

क्रूज निकालना चुनौतीपूर्ण

डैम के पानी में लगभग 20 फीट गहराई पर फंसी क्रूज बोट को निकालना चुनौतीपूर्ण है। इस कार्य के लिए क्रेन, हाइड्रोलिक कटर और एक्सकेवेटर जैसी भारी मशीनों का उपयोग किया जा रहा है। सभी एजेंसियां मिलकर युद्ध स्तर पर अभियान चला रही हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

UP Weather: यूपी में फिर बदल रहा मौसम, 4 मई से बारिश की संभावना

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश में बृहस्पतिवार को मौसम...

International Labour Day 2026: आज है अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस, जानें इसका इतिहास और महत्व

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Commercial Cylinder: दिल्ली में कमर्शियल सिलिंडर की कीमतों में उछाल, बढ़े 993 रुपये

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: 1 मई से कमर्शियल एलपीजी...
spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here