नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। कॉमेडियन कपिल शर्मा के कनाडा स्थित रेस्टोरेंट ‘कैप्स कैफे’ के पास एक बार फिर फायरिंग की घटना हुई। बताया जा रहा है कि यह हमला उनके कैफे के नजदीक हुआ। वहीं, सोशल मीडिया पर भी कपिल शर्मा को धमकाया गया है।
सोशल मीडिया धमकी
इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हुई, जिसे टायसन बिश्नोई जोरा सिद्धू नामक व्यक्ति ने साझा किया। वह कथित तौर पर बिश्नोई गैंग का सदस्य है। पोस्ट में लिखा है कि, ‘चाय सुट्टा बार कैफे पर गोली चली है, यह कैप्स कैफे के पड़ोस में है। हमारा मैसेज है कि लाइन पर आ जाओ।’
पोस्ट में आगे चेतावनी दी गई है, ‘चाय सुट्टा बार की जगह पर तेरा कैप्स कैफे और मुंबई वाला घर होगा। अबकी बार हम किसी की सिफारिश पर नहीं रुकेंगे।’
पहले भी हो चुकी हैं फायरिंग की घटनाएँ
कपिल शर्मा के कैफे पर अब तक तीन बार फायरिंग हो चुकी है। पहली और दूसरी बार जुलाई और अगस्त में हुई थी, जबकि तीसरी घटना दिवाली से पहले हुई थी। पहली फायरिंग की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी।
करियर अपडेट
काम की बात करें तो कपिल शर्मा का कॉमेडी शो का चौथा सीजन अब नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है। वहीं उनकी हालिया फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2’ को बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा सफलता नहीं मिली।

