- नगर के मेरठ रोड स्थित एक पैलेस में वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति की बैठक आयोजित
जनवाणी संवाददाता |
बागपत: नगर के मेरठ रोड स्थित एक पेलेस में शनिवार को वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति की बैठक आयोजित की गयी। वहां वक्ताओं ने नगर पालिका का विस्तार, कोरोना नियमों का पालन कराने की मांग की गयी।
नगर के मेरठ रोड स्थित एक पेलेस में वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति की बैठक में वक्ताओं ने आज तक भी बागपत नगर पालिका का विस्तार तक नहीं किया गया है। पालिका क्षेत्र में पीडब्ल्यू गेस्ट हाउस, सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कालेज, वात्सायन पेलेस आदि भी नगर सीमा क्षेत्र से बाहर है और नयागांव हमीदाबाद को भी सीमा में लाया जाए।
कहा कि यहां आज तक भी खेल मैदान, बस स्टैंड, खेल मैदान, पार्क आदि की सुविधा तक नहीं है। इसके कारण युवाओं व यात्रियों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा उन्होंने प्रशासन से कोरोना नियमों का दुकानों व बाजारों में पालन कराने की मांग की है।
वहीं सर्वसम्मति से निर्धनों व गरीबों को वस्त्र व कंबल वितरण करने का निर्णय लिया गया है। इस मौके पर पूर्व प्राचार्य जनक सिंह सोम, ब्रहमपाल सिंह रोहिला, गजराज सिंह, रघुवीर सिंह, गंगाराम, महासिंह चौहान, बशीर अहमद, राजपाल शर्मा, धर्मपाल चौहान, देवदत्त शर्मा, हरिमोहन शर्मा आदि मौजूद रहे।

