Thursday, June 25, 2026
- Advertisement -

बिना बताए मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे अफसर: डीएम

  • कोविड- वैक्सीन ड्राइरन, मॉक ड्रिल,आरोग्य मेलों व टीबी अभियान की समीक्षा की
  • 10 जनवरी से प्रत्येक रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला लगाये जाए

जनवाणी संवाददाता |

बागपत: कलक्ट्रेट सभागार में स्वास्थ्य विभाग में अन्य विभाग के अधिकारियों के साथ कोविड-19 ड्राई रन, मॉक ड्रिल, मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले, टीबी रोकथाम अभियान के संबंध में आवश्यक बैठक की। साथ ही उन्होंने निर्देश दिए कि बिना बताए कोई भी अधिकारी मुख्यालय नहीं छोड़ेगा। यदि किसी ने मुख्यालय छोड़ा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम शकुंतला गौतम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोविड-19 वैक्सीन में कोई लापरवाही ना होनी चाहिए। ड्राई रन के लिए संबंधित अधिकारियों को तैनात करने के निर्देश दिए। उन्होंने छपरौली में डॉक्टर दीपा, बिनौली में डॉक्टर भुजवीर, पिलाना में डॉक्टर साहू, बागपत में सीएमएस, बड़ौत में मुख्य चिकित्सा अधिकारी तथा खेकड़ा में डॉक्टर यशवीर सहित उक्त अधिकारियों को लगाए जाने के निर्देश दिए। तीन जनवरी को सभी अधिकारी अपने क्षेत्रों में भरमण करेंगे।

चार को तैयारी करेंगे और पांच को जनपद में ड्राईरन होगा, जिसके बारे में सूक्ष्मता से भी जानकारी दी जाएगी। डीएम ने अपर जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह को निर्देश दिए कि राजस्व आपदा के अधिकारियों व कर्मचारियों की की सूची उपलब्ध कराई जाए, जिससे कि द्वितीय राउंड में इनके कोविड-19 वैक्सीन का टीकाकरण लगाया जा सकें। प्रथम राउंड में स्वास्थ्य, पुलिस, होमगार्ड का वैक्सीनेशन किया जाएगा।

कहा प्रत्येक रविवार को जनपद में सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक कोविड-19 प्रोटोकॉल के अंतर्गत मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य स्वास्थ्य मेला प्रत्येक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित किया जाएगा। कहा मुख्यमंत्री स्वास्थ्य मेला जहां पर आयोजित किए जाएंगे वहां पर सैनिटाइजर, पल्स आॅक्सीमीटर थर्मलमिटर भी रखा होना चाहिए और मरीजों का अच्छे से उपचार किया जाएगा।

मेले में प्रधानमंत्री आयुष्मान गोल्डन कार्ड भी बनाए जाएंगे और उनका वितरण भी किया जाएगा। जनपद में 2 जनवरी से 12 जनवरी तक टीबी अभियान चलाया जाएगा, जिसमें जनपद की कुल जनसंख्या के 20 प्रतिशत आबादी को कवर किया जाएगा। जिसके लिए घर-घर आशा एएनएम जाएंगे और टीबी के मरीजों का पता लगाएंगे। कहा कोविड-19 संक्रमण के बचाव के प्रति भी लोगों को जागरूक किया जाए कंटेंटमेंट क्षेत्रों में सैनिटाइजर किया जाए।

कहा कोई भी स्वास्थ्य विभाग या अन्य विभाग का अधिकारी व्हाट्सएप पर एप्लीकेशन डालकर मुख्यालय नहीं छोड़ सकते। जब तक फाइल पर अनुमति नहीं दी जाएगी कोई भी अधिकारी मुख्यालय नहीं छोड़ सकता। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अभिराम त्रिवेदी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर आरके टंडन आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Lionel Messi Birthday: 39 के हुए फुटबॉल के जादूगर मेसी, संघर्ष से लेकर विश्व विजय तक की कहानी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: फुटबॉल इतिहास के महानतम खिलाड़ी...

Rani Durgavati: सीएम योगी समेत कई मुख्यमंत्रियों ने रानी दुर्गावती को किया नमन, दी श्रद्धांजलि

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोंडवाना साम्राज्य की महान वीरांगना...

Weather Update: भीषण गर्मी से राहत, दिल्ली-एनसीआर में बादल, बारिश और तेज हवाओं के आसार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के...

Share Market: ग्लोबल संकेतों के बीच शेयर बाजार की सपाट शुरुआत, सेंसेक्स हल्की बढ़त में

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: मिलेजुले वैश्विक संकेतों के बीच...

Anushka Sen: अनुष्का सेन ने रचा इतिहास, कोरियन फिल्म में लीड रोल निभाने वाली पहली भारतीय बनीं

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img