Wednesday, May 6, 2026
- Advertisement -

Saharanpur News: बारिश और ओलावृष्टि के बाद सहारनपुर में फिर बढ़ने लगी गर्मी, मौसम के उतार-चढ़ाव से बढ़ी किसानों की चिंता

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में पिछले तीन दिनों से मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। मंगलवार को हुई बारिश और ओलावृष्टि ने भीषण गर्मी से राहत दिलाई और तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को तपिश से अस्थायी राहत मिली। हालांकि यह राहत ज्यादा देर तक कायम नहीं रह सकी। बुधवार सुबह तेज धूप निकलते ही एक बार फिर गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए और दोपहर तक तापमान में बढ़ोतरी महसूस की गई।मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को न्यूनतम तापमान करीब 20 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 32 से 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 86 से 95 के बीच दर्ज किया गया, जो मध्यम श्रेणी में आता है। सुबह-शाम चल रही हल्की ठंडी हवाओं से लोगों को कुछ राहत जरूर मिल रही है, लेकिन दोपहर के समय तेज धूप और उमस से गर्मी का असर साफ देखा जा रहा है।

मिर्जापुर मौसम वेधशाला के प्रभारी अमीर अहमद ने बताया कि पश्चिमी यूपी के कई जिलों में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम में यह बदलाव देखने को मिल रहा है। उनके अनुसार 7 मई तक मौसम में हल्का उतार-चढ़ाव बना रह सकता है, कहीं-कहीं बादल छाने और हल्की बारिश की भी संभावना है। इसके बाद मौसम साफ होने लगेगा और तापमान में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। 10 से 12 मई के बीच अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक तक पहुंच सकता है, जिससे एक बार फिर भीषण गर्मी और लू चलने की स्थिति बन सकती है।मंगलवार को हुई ओलावृष्टि ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। इस समय क्षेत्र में आम के बागों में बौर और छोटे फल लगे हुए हैं, जिन पर ओलों की मार से नुकसान की आशंका जताई जा रही है। बागवानों का कहना है कि यदि मौसम इसी तरह अस्थिर रहा, तो आम की फसल को भारी नुकसान हो सकता है। इसके अलावा सब्जी उत्पादक किसान भी इस बदलते मौसम से परेशान हैं। शिमला मिर्च, टमाटर, मूली और अन्य मौसमी सब्जियों की फसलों पर भी ओलों और नमी का असर पड़ने की संभावना है, जिससे उत्पादन और गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है।

आने वाले दिनों के पूर्वानुमान के अनुसार 7 मई को अधिकतम तापमान 31 डिग्री, 8 मई को 33 डिग्री, 9 मई को 34 डिग्री और 10 से 12 मई के बीच 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के आसार हैं। न्यूनतम तापमान भी धीरे-धीरे बढ़कर 23 से 24 डिग्री तक जा सकता है। ऐसे में साफ है कि फिलहाल मिली राहत अल्पकालिक है और जल्द ही गर्मी फिर से अपना प्रभाव दिखाएगी।मौसम के इस तेजी से बदलते रुख ने आमजन के साथ-साथ किसानों की चिंता बढ़ा दी है। जहां लोग गर्मी से राहत और फिर बढ़ती तपिश के बीच संतुलन बनाने की कोशिश कर रहे हैं, वहीं किसान अपनी फसलों को बचाने के लिए मौसम पर नजर बनाए हुए हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Share Market: ईरान-अमेरिका तनाव में कमी के संकेत, शेयर बाजार में उछाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: बुधवार को घरेलू शेयर बाजार...

Saharanpur News: सहारनपुर में सघन पैदल गश्त, बाजारों व संवेदनशील इलाकों में पुलिस की बढ़ी सक्रियता

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: सहारनपुर में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए...
spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here