Sunday, May 24, 2026
- Advertisement -

Latest News: UPSC ने निकाली 194 पदों पर भर्ती, 12 जून तक करें आवेदन

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने विभिन्न केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों में ग्रुप A और ग्रुप B पदों पर भर्ती के लिए नई अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 194 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 12 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इस भर्ती के माध्यम से नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA), पेट्रोलियम एवं विस्फोटक सुरक्षा संगठन (PESO), डाक विभाग, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD), भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण, रक्षा मंत्रालय, MSME मंत्रालय सहित कई प्रमुख विभागों में नियुक्तियां की जाएंगी।

आवेदन शुल्क कितना है?

भर्ती प्रक्रिया में सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों को ₹25 आवेदन शुल्क जमा करना होगा। यह शुल्क वापस नहीं किया जाएगा। उम्मीदवार शुल्क का भुगतान वीज़ा, मास्टर, रुपे डेबिट/क्रेडिट कार्ड, यूपीआई या इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से कर सकते हैं।

वहीं, एससी, एसटी, दिव्यांग और सभी वर्गों की महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से पूरी तरह छूट दी गई है।

29 2

चयन प्रक्रिया कैसे होगी?

उम्मीदवारों का चयन पद के अनुसार साक्षात्कार या भर्ती परीक्षा के बाद साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। यूपीएससी आवश्यकता पड़ने पर लिखित परीक्षा आयोजित कर सकता है।

यदि आवेदन की संख्या अधिक होती है, तो आयोग शॉर्टलिस्टिंग के लिए शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और अन्य मानदंडों का उपयोग करेगा। केवल इंटरव्यू के लिए बुलाया जाना अंतिम चयन की गारंटी नहीं माना जाएगा। अंतिम नियुक्ति संबंधित मंत्रालय या विभाग द्वारा की जाएगी।

आयु सीमा क्या है?

भर्ती में आयु सीमा पदों के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है। आयु की गणना 12 जून 2026 तक की जाएगी, जो आवेदन की अंतिम तिथि है।

आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी। एससी और एसटी वर्ग को 5 वर्ष, ओबीसी वर्ग को 3 वर्ष तथा दिव्यांग उम्मीदवारों को नियमानुसार अतिरिक्त छूट मिलेगी।

हालांकि, अनारक्षित पदों पर आवेदन करने वाले आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु में छूट का लाभ नहीं मिलेगा।

कैसे करें आवेदन?

उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया अंतिम तिथि 12 जून 2026 तक जारी रहेगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ लें।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

UP News: बढ़ती बिजली मांग पर सीएम योगी सख्त, अधिकारियों को 24×7 मॉनिटरिंग के निर्देश

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

Weather Update: भीषण गर्मी और लू से देश बेहाल, मई के अंत तक राहत के आसार नहीं

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देश का बड़ा हिस्सा इस...
spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here