Tuesday, May 12, 2026
- Advertisement -

फिल्म रिस्कनामा-2 में प्रिंसिपल की भूमिका में नजर आएंगे मुखिया गुर्जर

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: पाश्चात्य संस्कृति पर प्रहार और भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए जल्द रिस्कनामा-2 फिल्म में भाजपा नेता एवं पथिक सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुखिया गुर्जर प्रिंसिपल की भूमिका में नजर आएंगे। अभी तक फिल्मों में पाश्चात्य संस्कृति हावी दिखाई देती है, लेकिन इस फिल्म के माध्यम से भारतीय एवं पौराणिक संस्कृति को किस तरह से शैक्षिक पाठ्यक्रम में शामिल करने से युवाओं को पाश्चात्य संस्कृति से बचाया जा सकता है, इसका संदेश देंगे।

यह जानकारी खुद फिल्म में प्रिंसिपल की भूमिका निभा रहे भाजपा नेता एवं पथिक सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुखिया गुर्जर ने दी। उन्होंने बताया कि इस फिल्म के माध्यम से भारतीय संस्कृति को फिर से खोई हुई पहचान वापस दिलाने एवं जो युवा आज के समय में नशे की तरफ तीव्र गति से बढ़ता जा रहा है। उसकी वास्तविक सच्चाई का आकलन कराकर युवा को मुख्य धारा में लाने का प्रयास करेंगे। जिससे उनके भविष्य को सुरिक्षत बनाया जा सकें।

समाज में बदलाव में शिक्षकों की भूमिका अहम्

मुखिया गुर्जर ने कहा कि शिक्षा एवं शिक्षक समाज में बदलाव लाकर हर बुराई को रोकने में सक्षम भूमिका निभाते हैं। इसलिए वह इस फिल्म में प्रिंसिपल का किरदार निभा रहे हैं, कि एक प्रिंसिपल किस तरह से सक्रिय भूमिका निभा कर शासन से पाठ्यक्रमों में बदलाव कराकर पौराणिक गाथाओं को संस्कृति को आज के युवा तक पहुंचा सकते हैं। जिससे वह नशे की तरफ ना जाएं।

सामाजिक एवं राजनीतिक छवि के अनुसार चुन रहे किरदार

मुखिया गुर्जर ने बताया कि जबसे उन्होंने अयोध्या की रामलीला में कुंभकरण का रोल किया है। तब से उन्हें बॉलीवुड से अनेकों फिल्मों का आॅफर मिल रहा है। जिसमें डार्क जनरल एवं पीओके में भी जल्द अभिनय करेंगे। उन्होंने कहा कि फिल्मों में किरदार को चुनते समय वह अपनी राजनीतिक और सामाजिक छवि के बेहद ख्याल रखते हैं।

क्योंकि इस पद पर रहते हुए सामाजिक सुधार की उनकी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। इसलिए वह उन्हीं फिल्मों को किरदार के लिए चुन रहे हैं। जिससे समाज में एक नया बदलाव ला सके। दरअसल रिस्कनामा-2 ड्रग्स पर आधारित फिल्म हैं। फिल्म को प्रोडक्शन कर रहे अरुण नागर की पिछली फिल्म रिस्क नामा साल 2019 में रिलीज हुई थी, जिसने देशभर में सफलता प्राप्त की थी।

अब अरुण नागर रिस्कनामा-2 से अपनी अगली फिल्म पर काम कर रहे है, जिसकी शूटिंग चल रही है। यह फिल्म कॉलेज में पढ़ रहे स्टूडेंट्स के जीवन पर आधारित है। कैसे आजकल के युवा ड्रग्स का सेवन करने के लिए अपनी जान तक की भी परवाह नहीं करते हैं और ड्रग माफियाओं के चंगुल में फंस जाते हैं। जिसके बाद उनके घरवालों को कितने दु:ख और मुसीबतों का सामना करना पड़ता है। इसी सामाजिक मुद्दे को फिल्म में दर्शाया गया है। इस फिल्म में बॉलीवुड के विभिन्न कलाकार भी अहम् रोल निभाएंगे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट का AI चैटबॉट ‘सु सहायता’ हुआ लॉन्च, जानें कैसे करेगा आपकी मदद

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश...

Education News: JEE Advanced 2026 का प्रवेश पत्र जारी, 18 मई को होगी परीक्षा

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और...
spot_imgspot_img