Saturday, August 22, 2026
- Advertisement -

Noida News: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नेटवर्क हुआ बड़ा, 9 नए शहर जुड़े, अब 14 शहरों के लिए उड़ानें उपलब्ध

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (एनआईए) से वाणिज्यिक उड़ानों का दायरा लगातार बढ़ रहा है। बुधवार से एयरपोर्ट के नेटवर्क में नौ नए शहर शामिल हो गए हैं, जिसके बाद अब यहां से कुल 14 शहरों के लिए नियमित विमान सेवाएं उपलब्ध होंगी। एयरपोर्ट प्रबंधन अगले दो सप्ताह के भीतर श्रीनगर के लिए भी उड़ान सेवा शुरू करने की तैयारी में है।

लखनऊ और बेंगलुरु के लिए नियमित उड़ानें शुरू

एयरपोर्ट से वाणिज्यिक संचालन की शुरुआत लखनऊ से आने वाली पहली उड़ान के साथ हुई थी। बुधवार से इस सेवा को नियमित कर दिया गया। सुबह 8:05 बजे लखनऊ से उड़ान नोएडा एयरपोर्ट पहुंची, जबकि शाम को इसकी वापसी लखनऊ के लिए निर्धारित है। इसी विमान को नोएडा में ले-ओवर देकर बेंगलुरु के लिए भी संचालित किया जा रहा है।

34 उड़ानों का होगा संचालन

एयरपोर्ट प्रबंधन के अनुसार, वर्तमान में 14 शहरों के लिए कुल 34 उड़ानों का संचालन किया जाएगा। मुंबई और लखनऊ के लिए प्रतिदिन दो-दो उड़ानें उपलब्ध रहेंगी, जबकि बरेली के लिए सप्ताह में पांच दिन विमान सेवा संचालित होगी। इसके अलावा राजस्थान के प्रमुख मार्बल उद्योग केंद्र किशनगढ़ को भी एयरपोर्ट नेटवर्क से जोड़ा जा रहा है।

बुधवार सुबह 6:25 बजे लखनऊ के लिए उड़ान ने उड़ान भरी, जबकि सुबह 8:25 बजे जयपुर से पहली फ्लाइट एयरपोर्ट पर उतरी। हालांकि, जयपुर से आने वाली पहली उड़ान निर्धारित समय से कुछ देर से पहुंची।

इन शहरों को मिला नया एयर कनेक्शन

पहले से हैदराबाद, अमृतसर, बेंगलुरु, मुंबई और जम्मू के लिए नियमित उड़ानें संचालित हो रही थीं। अब नेटवर्क में लखनऊ, चंडीगढ़, धर्मशाला, पंतनगर, बरेली, जोधपुर, जयपुर, भोपाल और देहरादून भी शामिल हो गए हैं। वहीं गुरुवार से अजमेर के लिए भी विमान सेवा शुरू होने जा रही है। फिलहाल एयरपोर्ट से इंडिगो और अकासा एयर अपनी सेवाएं संचालित कर रही हैं।

एयरपोर्ट कनेक्टिविटी पर भी फोकस

एयरपोर्ट तक यात्रियों की बेहतर पहुंच सुनिश्चित करने के लिए तीनों विकास प्राधिकरण एसी ई-बस सेवा को प्राथमिकता दे रहे हैं। हालांकि, चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर की सीमाओं के कारण अभी मांग के अनुरूप बसों की संख्या नहीं बढ़ाई जा सकी है।

यात्रियों की सुविधा के लिए एयरपोर्ट प्रबंधन ने कैब सेवा की व्यवस्था भी उपलब्ध कराई है। इसके अलावा टर्मिनल भवन तक पहुंचने के लिए हर 15 मिनट के अंतराल पर शटल बस सेवा भी शुरू की गई है, जिससे यात्रियों को एयरपोर्ट परिसर के भीतर आवागमन में आसानी हो रही है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

MRPL में असिस्टेंट इंजीनियर के 26 पदों पर भर्ती, GATE 2026 स्कोर से मिलेगा मौका, जानें योग्यता

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: मैंगलोर रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल्स लिमिटेड...
spot_imgspot_img