जनवाणी ब्यूरो |
यूपी: उत्तर प्रदेश में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बनने की इच्छुक महिलाओं के लिए अच्छी खबर है। राज्य के बागपत, मेरठ, आगरा, कानपुर नगर, बिजनौर समेत 13 जिलों में कुल 2,827 आंगनवाड़ी वर्कर पदों पर भर्ती निकाली गई है। इच्छुक महिला अभ्यर्थी अपने जिले के लिए निर्धारित अंतिम तिथि तक ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं।
आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक पोर्टल upanganwadibharti.in के माध्यम से पूरी की जाएगी। इस भर्ती में केवल महिला उम्मीदवार ही आवेदन करने की पात्र हैं।
किस जिले में कितनी वैकेंसी और कब तक करें आवेदन?
जिला रिक्त पद आवेदन की अंतिम तिथि
- मुरादाबाद 207 23 जुलाई 2026
- वाराणसी 187 31 जुलाई 2026
- भदोही 108 25 जुलाई 2026
- आगरा 386 20 जुलाई 2026
- प्रतापगढ़ 250 28 जुलाई 2026
- अलीगढ़ 237 20 जुलाई 2026
- फर्रुखाबाद 292 20 जुलाई 2026
- मेरठ 180 17 जुलाई 2026
- बागपत 261 16 जुलाई 2026
- कन्नौज 125 16 जुलाई 2026
- बिजनौर 260 15 जुलाई 2026
- कानपुर नगर 259 15 जुलाई 2026
- ललितपुर 75 9 जुलाई 2026
- कुल रिक्तियां: 2,827 पद
कौन कर सकता है आवेदन?
- आवेदन केवल महिला अभ्यर्थियों के लिए है।
- उम्मीदवार उसी जिले की निवासी होनी चाहिए, जहां से वह आवेदन कर रही हैं।
- किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना अनिवार्य है। उच्च शैक्षणिक योग्यता रखने वाली महिलाएं भी आवेदन कर सकती हैं।
- न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष निर्धारित की गई है।
- आरक्षित वर्ग की महिला अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।
ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upanganwadibharti.in पर जाएं।
- पहली बार आवेदन करने वाली अभ्यर्थी New Registration पर क्लिक कर नाम, जन्म तिथि, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज कर पंजीकरण करें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद यूजर आईडी और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें।
- आवेदन पत्र में व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अन्य जरूरी जानकारी सही-सही भरें।
- आवश्यक दस्तावेज, जैसे पहचान पत्र, शैक्षणिक प्रमाणपत्र, निवास प्रमाणपत्र और यदि लागू हो तो जाति प्रमाणपत्र अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क निर्धारित होने पर उसका ऑनलाइन भुगतान करें।
- सभी जानकारी जांचने के बाद आवेदन पत्र सबमिट करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंट या पीडीएफ सुरक्षित रख लें।

