Monday, August 24, 2026
- Advertisement -

Weather Update: एनसीआर में छह दिन तक नहीं बरसेंगे बादल, गर्मी-उमस से बढ़ेगी परेशानी

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में लगातार कई दिनों तक हुई बारिश के बाद अब मौसम फिर करवट लेता नजर आ रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, फिलहाल एनसीआर में बारिश की कोई संभावना नहीं दिखाई दे रही है। हालांकि आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी, लेकिन वर्षा होने के संकेत नहीं हैं। इसके साथ ही, दिन के तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी, जिससे लोगों को फिर से गर्मी और उमस का सामना करना पड़ेगा।

मौसम विभाग ने संकेत दिया है कि दिन के समय कई स्थानों पर तेज सतही हवाएं चल सकती हैं। आईएमडी के सात दिवसीय पूर्वानुमान के अनुसार 13 जुलाई को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इस दिन दिन के समय तेज सतही हवाएं चलने का अनुमान है। राहत की बात यह है कि इस दिन के लिए किसी प्रकार की मौसम संबंधी चेतावनी जारी नहीं की गई है।

14 जुलाई को मौसम आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है। अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा। इस दिन भी किसी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की गई है। 15 जुलाई को तापमान में और बढ़ोतरी दर्ज हो सकती है। अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम आंशिक रूप से बादल छाया रहेगा। अधिकतम आर्द्रता 65 प्रतिशत और न्यूनतम 50 प्रतिशत रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने इस दिन भी कोई चेतावनी जारी नहीं की है।

16 जुलाई को भी मौसम लगभग इसी तरह बना रहेगा। अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे, जबकि आर्द्रता 65 से 50 प्रतिशत के बीच रहने का अनुमान है। 17 जुलाई को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग के अनुसार दिनभर आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।

इसी प्रकार 18 जुलाई को भी मौसम में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी, लेकिन बारिश के संकेत नहीं हैं।

मौसम विभाग ने इस दिन के लिए भी ‘नो वार्निंग’ जारी की है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि लगातार बारिश के कारण जो राहत लोगों को मिली थी, वह अब धीरे-धीरे खत्म होती दिखाई दे रही है। अगले कुछ दिनों में तापमान बढ़ने के साथ उमस भी बढ़ेगी, जिससे लोगों को गर्मी अधिक महसूस होगी। दिन के समय तेज गर्म हवाएं चलने की संभावना भी बनी हुई है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Gold-Silver Price: सोने की चमक बरकरार, 1.63 लाख के पार पहुंचा भाव, चांदी में गिरावट

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: सोने की शुरुआत सोमवार को...

अमरावती अग्निकांड के बाद सीएम फडणवीस का बड़ा ऐलान, पीड़ित परिवारों को मिलेगी आर्थिक मदद

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र...

Asha Singh: 90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री आशा सिंह का निधन, लंबे समय से थीं बीमार

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img