Sunday, August 16, 2026
- Advertisement -

UP News: अवधेश प्रसाद का योगी सरकार पर हमला, राम मंदिर में चढ़ावा चोरी से लेकर UCC और RSS पर दिया बयान

जनवाणी ब्यूरो |

यूपी: अयोध्या के सांसद अवधेश प्रसाद ने राहुल गांधी, राम मंदिर, यूसीसी, प्रियंक खड़गे के बयान और आरएसएस को लेकर प्रतिक्रिया दी है। अवधेश प्रसाद ने कहा, “योगी सरकार का समय बीत चुका है और प्रदेश की जनता इनसे ऊब चुकी है। प्रदेशवासियों का इनके प्रति विश्वास का भरोसा टूट चुका है और लोगों ने दूरी बना ली है। मुख्यमंत्री की ओर से जो की जा रही घोषणाओं में उनकी छटपटाहट दिख रही है। इनकी घोषणा में न तो कोई बल है, न यकीन है और न तो भरोसा है। इनकी विदाई सुनिश्चित है।”

अयोध्या में पुजारियों के लिए लागू किए गए ड्रेस कोड को लेकर अवधेश प्रसाद ने कहा, “इस वक्त अयोध्या की चढ़ावा चोरी करोड़ों लोगों की जुबान पर है। करोड़ों लोगों की जुबान, प्रभु श्री राम की ही आवाज बन जाती है। चढ़ावा चोरी मामले को लेकर विपक्ष की ओर से सदन में प्रधानमंत्री या गृह मंत्री से जवाब देने के लिए कहा जाता रहा, क्योंकि यह देश के करोड़ों लोगों की आस्था का सवाल है। प्रभु श्री राम की नगरी अयोध्या को कलंकित किया गया है। लेकिन इस मामले पर सरकार की ओर से जवाब देने की हिम्मत नहीं हो पाई।”

प्रियंक खड़गे की ओर से आरएसएस को लेकर दिए गए बयान पर अवधेश प्रसाद ने कहा कि देश की आजादी में कौन लोग शहीद हुए थे, यह जगजाहिर है। कौन लोग अंग्रेजों के साथ रहकर मुखबिरी करते थे, यह भी जगजाहिर है।

मध्य प्रदेश में यूसीसी को लेकर अवधेश प्रसाद ने कहा कि इस देश में तमाम विचारधारा, पहनावा, बोली-भाषा और खान-पान के लोग हैं। अनेकता में एकता का मजबूत सूत्र है। ऐसे में किसी प्रकार के कानून बनाने को लेकर मेरा मानना है कि संविधान के अनुसार ही काम किया जाना चाहिए।

चढ़ावा चोरी मामले पर अखिलेश यादव की ओर से सोशल मीडिया पर कविता पोस्ट किए जाने को लेकर अवधेश प्रसाद ने कहा कि चढ़ावा चोरी मामले का खुलासा तो अखिलेश यादव की ओर से किया गया है। खुलासा हुए दो महीने से ज्यादा हो गया है। लेकिन भाजपा और संघ के लोगों ने चढ़ावा चोरी और चंदा चोरी को हड़प लिया है। इसको लेकर सरकार से जवाब मांगा जा रहा था। उनके पास जवाब देने के लिए कुछ नहीं था।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

RBI ब्याज दरों पर ‘वेट एंड वॉच’ मोड में, मिडिल ईस्ट तनाव से महंगाई का जोखिम बरकरार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) नीतिगत...

Education: UGC-NET जून 2026 की आंसर Key जारी, 18 अगस्त तक दर्ज करा सकेंगे आपत्ति

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने यूजीसी-नेट...

PM Modi: लाल किले से PM मोदी का बड़ा संदेश, विकसित भारत के लिए क्या है नया रोडमैप?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 80वें...
spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here