जनवाणी संवाददाता |
सहारनपुर: फंदपुरी-नकुड़ मार्ग पर मंगलवार तड़के चेकिंग के दौरान पुलिस और बाइक सवार आरोपी के बीच मुठभेड़ हो गई। क्षेत्राधिकारी नकुड़ पवन कुमार के अनुसार पुलिस ने जलालपुर की ओर से आ रहे बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी और भागने लगा। पीछा करने के दौरान बाइक फिसल गई।
पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया।पकड़े गए आरोपी की पहचान मल्ला माजरा निवासी मौहम्मद अली पुत्र नसीर के रूप में हुई। पुलिस ने उसके कब्जे से .315 बोर का तमंचा, एक जिंदा व एक खोखा कारतूस, लूट के 10 हजार रुपये और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की।
आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पवन कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ विभिन्न थानों में नकबजनी और शस्त्र अधिनियम समेत करीब एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। विस्तृत जानकारी के लिए पढ़िए दैनिक जनवाणी।

