Sunday, October 18, 2026
- Advertisement -

कृति सेनन के एड पर सियासी घमासान, राहुल गांधी और कंगना आमने-सामने

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर पलटवार किया। राहुल गांधी ने रक्षाबंधन के विज्ञापन को लेकर ट्रोल हो रहीं अभिनेत्री कृति सेनन का समर्थन करते हुए ‘पितृसत्ता को खत्म करो’ की बात कही थी। इसके जवाब में कंगना ने सोशल मीडिया पर राहुल गांधी पर निशाना साधा।

यह प्रतिक्रिया ऐसे समय में आई है जब कृति सेनन के रक्षाबंधन स्पेशल विज्ञापन को लेकर विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर आलोचना के बाद ज्वैलरी ब्रांड ने बुधवार को विज्ञापन को सभी प्लेटफॉर्म से हटा दिया।

कंगना ने राहुल गांधी पर कैसे साधा निशाना?

कंगना रनौत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर राहुल गांधी की टिप्पणी के जवाब में भाजपा के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल की एक पोस्ट शेयर की। पोस्ट में राहुल गांधी की तस्वीर के साथ ‘पितृसत्ता को खत्म करो’ का संदेश दिखाया गया था।

इस पर एक महिला की ओर से जवाब दिया गया था—‘भाई, रुको। भारत माता की जय शुरू करते हैं।’ कंगना ने इसी पोस्ट को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर दोबारा साझा कर राहुल गांधी के बयान पर तंज कसा।

राहुल गांधी ने कृति सेनन का किया था समर्थन

कृति सेनन हाल ही में एक ज्वैलरी ब्रांड के रक्षाबंधन विज्ञापन को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल हुई थीं। मंगलवार को अभिनेत्री ने एक पोस्ट के जरिए पूरे विवाद पर अपनी बात रखी थी।

कृति की पोस्ट को राहुल गांधी ने री-शेयर करते हुए अभिनेत्री का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि कोई महिला क्या पहनती है, क्या करती है और कहां जाती है, यह उसकी अपनी पसंद है। राहुल ने महिलाओं को अपनी आजादी का इस्तेमाल करने के लिए ट्रोल किए जाने का विरोध किया।

कृति के पहनावे पर कंगना ने पहले भी उठाए थे सवाल

विवाद की शुरुआत में कंगना रनौत ने भी कृति के विज्ञापन पर प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में महिलाओं के पास मौजूद अलग-अलग तरह के कपड़ों और फैशन विकल्पों का जिक्र किया।

कंगना ने सवाल उठाया था कि इतने विकल्प होने के बावजूद रक्षाबंधन जैसे त्योहार पर बिकिनी या अंडरगारमेंट्स जैसा पहनावा क्यों चुना गया। उन्होंने विज्ञापन की स्टाइलिंग को लेकर भी तंज कसा था और कहा था कि यह विज्ञापन जानबूझकर अजीब बनाया गया लगता है।

क्या है पूरा विवाद?

दरअसल, कृति सेनन ने एक ज्वैलरी ब्रांड के लिए रक्षाबंधन स्पेशल विज्ञापन किया था। इसमें वह रक्षाबंधन का त्योहार मनाती नजर आई थीं। विज्ञापन में उनके आउटफिट को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स के एक वर्ग ने आपत्ति जताई और अभिनेत्री को ट्रोल करना शुरू कर दिया।

विवाद बढ़ने के बाद कृति ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी बात रखी, जबकि राहुल गांधी ने उनका समर्थन किया। दूसरी ओर, कंगना ने राहुल गांधी की टिप्पणी पर अब पलटवार किया है। इसी बीच ज्वैलरी ब्रांड ने विवादित विज्ञापन को सभी प्लेटफॉर्म से हटा दिया है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

UP News: यूपी के सभी बेसिक शिक्षकों के प्रमाणपत्रों की होगी जांच, हाईकोर्ट सख्त

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा विभाग...
spot_imgspot_img