नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। अगर आप अक्टूबर 2026 में नई कार खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो यह महीना आपके लिए खास हो सकता है। इस महीने Mercedes-Maybach, Volvo, Audi और Renault जैसे बड़े ब्रांड भारतीय बाजार में कई नए मॉडल पेश करने की तैयारी में हैं।
इस लिस्ट में लग्जरी सेडान, 7-सीटर इलेक्ट्रिक SUV, प्रीमियम इलेक्ट्रिक सेडान, लग्जरी SUV और हाइब्रिड SUV शामिल हैं। कुछ मॉडल दमदार इंजन और लग्जरी फीचर्स के लिए खास होंगे, जबकि कुछ लंबी इलेक्ट्रिक रेंज और नई तकनीक के साथ बाजार में उतरेंगे।
आइए जानते हैं अक्टूबर 2026 में लॉन्च होने वाली इन पांच कारों की संभावित लॉन्च डेट और खासियतें।
1. मर्सिडीज-मेबैक S-क्लास फेसलिफ्ट
लॉन्च डेट: 5 अक्टूबर 2026
अक्टूबर में सबसे पहले मर्सिडीज-मेबैक S-क्लास फेसलिफ्ट भारतीय बाजार में दस्तक दे सकती है। कंपनी इस अपडेटेड मॉडल को 5 अक्टूबर को पेश करने की तैयारी में है। नई कार के एक्सटीरियर और इंटीरियर में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
इसमें पहले की तुलना में बड़ा इल्यूमिनेटेड ग्रिल, नया हेडलैंप डिजाइन और स्टार-शेप DRLs मिल सकते हैं। इससे कार के फ्रंट लुक में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।
ट्रिपल-स्क्रीन वाला लग्जरी केबिन
केबिन में ट्रिपल-स्क्रीन सेटअप मिलने की उम्मीद है। इसमें 12.3-इंच ड्राइवर डिस्प्ले, 14.4-इंच सेंट्रल स्क्रीन और 12.3-इंच पैसेंजर डिस्प्ले शामिल हो सकते हैं।
पावरट्रेन की बात करें तो इसमें 4.0-लीटर V8 इंजन मिलने की संभावना है। यह इंजन 537 hp की पावर और 750 Nm का टॉर्क पैदा कर सकता है।
2. वॉल्वो EX90
लॉन्च डेट: 12 अक्टूबर 2026
वॉल्वो 12 अक्टूबर को भारत में अपनी फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक SUV EX90 लॉन्च कर सकती है। यह कंपनी की 3-रो वाली 7-सीटर ऑल-इलेक्ट्रिक SUV होगी।
EX90 में 106 kWh का बैटरी पैक और डुअल-मोटर AWD सिस्टम मिलने की उम्मीद है। यह सेटअप 456 hp की पावर और 670 Nm का टॉर्क जनरेट कर सकता है। फुल चार्ज पर इसकी रेंज 625 किलोमीटर तक होने का दावा किया जा रहा है।
प्रीमियम फीचर्स से लैस होगी EX90
कार में 14.5-इंच टचस्क्रीन और 9-इंच ड्राइवर डिस्प्ले मिल सकता है। इसके अलावा Bowers & Wilkins का प्रीमियम ऑडियो सिस्टम और ADAS जैसे सेफ्टी फीचर्स भी दिए जा सकते हैं।
3. वॉल्वो ES90
लॉन्च डेट: 12 अक्टूबर 2026
Volvo EX90 के साथ कंपनी अपनी लग्जरी इलेक्ट्रिक सेडान ES90 भी 12 अक्टूबर को भारत में लॉन्च कर सकती है। यह कंपनी की प्रीमियम ऑल-इलेक्ट्रिक सेडान होगी।
ES90 में 92 kWh और 106 kWh के दो बैटरी विकल्प मिलने की उम्मीद है। अलग-अलग वेरिएंट के आधार पर इसकी पावर 333 hp से 680 hp तक हो सकती है। इसके टॉप वेरिएंट की WLTP रेंज 696 किलोमीटर तक होने की संभावना है।
800V आर्किटेक्चर और फास्ट चार्जिंग
ES90 में 800V आर्किटेक्चर दिया जा सकता है। यह कार 350 kW तक DC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट कर सकती है। ऐसे में लंबी ड्राइविंग रेंज के साथ तेज चार्जिंग इसकी प्रमुख खूबियों में शामिल हो सकती है।
4. नई जनरेशन ऑडी Q3
लॉन्च डेट: 16 अक्टूबर 2026
ऑडी की नई जनरेशन Q3 भी अक्टूबर में भारतीय बाजार में दस्तक दे सकती है। तीसरी जनरेशन की Q3 को 16 अक्टूबर को लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।
नई Q3 की लंबाई मौजूदा मॉडल की तुलना में करीब 40 mm ज्यादा हो सकती है। भारत में इसमें 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलने की संभावना है, जो 204 hp की पावर और 320 Nm का टॉर्क पैदा कर सकता है।
इंजन के साथ 7-स्पीड DCT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और Quattro ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम दिया जा सकता है।
5. रेनो डस्टर हाइब्रिड
लॉन्च डेट: 17 अक्टूबर 2026
Renault भी अक्टूबर में डस्टर को हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ पेश कर सकती है। 17 अक्टूबर को लॉन्च होने वाली डस्टर हाइब्रिड में 1.8-लीटर हाइब्रिड पेट्रोल इंजन के साथ दो इलेक्ट्रिक मोटर का सेटअप मिलने की उम्मीद है।
हाइब्रिड सिस्टम कुल 160 hp की पावर और 172 Nm का टॉर्क दे सकता है। इसमें 1.4 kWh का बैटरी पैक और 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलने की संभावना है।
80 फीसदी तक सफर EV मोड में?
डस्टर हाइब्रिड की सबसे खास खूबियों में इसका EV मोड हो सकता है। दावा किया जा रहा है कि शहर में ड्राइविंग के दौरान यह SUV करीब 80 फीसदी दूरी केवल इलेक्ट्रिक मोड में तय कर सकती है। इससे ईंधन की खपत कम करने में मदद मिल सकती है।
अक्तूबर में इन पांच कारों पर रहेगी नजर
अक्तूबर 2026 में लॉन्च होने वाली इन पांच कारों में अलग-अलग तरह की तकनीक देखने को मिल सकती है। मर्सिडीज-मेबैक एस-क्लास फेसलिफ्ट लग्जरी इंजन में अपडेट के साथ आएगी, जबकि वोल्वो EX90 और ES90 इलेक्ट्रिक सेगमेंट में अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगी।
वहीं, नई ऑडी Q3 प्रीमियम SUV सेगमेंट में नई जनरेशन के साथ आएगी और रेनो डस्टर हाइब्रिड तकनीक के साथ दस्तक देगी। यानी अक्तूबर में भारतीय कार बाजार में लग्जरी, इलेक्ट्रिक, हाइब्रिड और नई जनरेशन मॉडल्स का अच्छा खासा विकल्प देखने को मिलेगा।

