Friday, April 24, 2026
- Advertisement -

टीम इंडिया का नवीनतम परीक्षण निगेटिव

मेलबर्न, भाषा: भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने सोमवार को कहा कि भारतीय टीम और सहयोगी स्टाफ के सदस्यों का आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में तीसरे टेस्ट मैच से पहले कराया गया नवीनतम कोविड-19 परीक्षण निगेटिव आया है।
भारतीय टीम सात जनवरी से शुरू होने वाले तीसरे टेस्ट मैच के लिए सोमवार को तय कार्यक्रम के अनुसार सिडनी पहुंच गई। बीसीसीआई ने बयान में कहा कि भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के सदस्यों का तीन जनवरी 2021 को कोविड-19 के लिए आरटी-पीसीआर परीक्षण कराया गया था। सभी परीक्षणों का परिणाम निगेटिव आया है। भारत के पांच खिलाड़ियों उप कप्तान रोहित शर्मा, सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल, विकेटकीपर ऋषभ पंत, तेज गेंदबाज नवदीप सैनी और बल्लेबाज पृथ्वी सॉव का एक इंडोर रेस्तरां में खाना खाने का वीडियो सामने आने के बाद इन सभी को अलग-थलग कर दिया गया था जिसके बाद परीक्षण कराए गए थे। एक प्रशंसक ने ट्विटर पर यह वीडियो पोस्ट किया था। क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने घोषणा की थी कि बीसीसीआई के साथ मिलकर संयुक्त जांच की जा रही है कि इन खिलाड़ियों ने सीरीज के लिए तैयार किए गए जैव सुरक्षा प्रोटोकॉल का उल्लंघन तो नहीं किया। इन पांचों खिलाड़ियों को हालांकि अभ्यास करने और सिडनी मैच के लिए टीम के साथ यात्रा करने की अनुमति दी गई थी। भारतीय टीम के सूत्रों के अनुसार भारतीय टीम के सभी खिलाड़ियों को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर तीसरा टेस्ट मैच खेलने की मंजूरी मिल गई है।  बीसीसीआई और क्रिकेट आस्ट्रेलिया द्वारा प्रोटोकॉल के कथित उल्लंघन को लेकर संयुक्त जांच की घोषणा करने के बावजूद पिछले दो दिन से दोनों बोर्ड की तरफ से इस पर कोई बयान नहीं आया है। क्रिकेट आॅस्ट्रेलिया ने जो जैव सुरक्षित प्रोटोकॉल तैयार किया है उसके अनुसार खिलाड़ियों को बाहर बैठने की अनुमति तो है लेकिन उन्हें रेस्तरां में खाने की अनुमति नहीं है। टीम सूत्रों के अनुसार खिलाड़ियों ने कहा कि वे बारिश से बचने के लिए रेस्तरां में चले गए थे। ऐसा लगता है कि भारतीय टीम इस विवाद के उठने और क्रिकेट आॅस्ट्रेलिया के इससे निबटने के तरीकों से खुश नहीं है। इसके बाद आॅस्ट्रेलियाई मीडिया में खबर आई कि ब्रिस्बेन में चौथा टेस्ट मैच खटाई में पड़ सकता है क्योंकि भारतीय टीम कड़े पृथकवास नियमों के कारण वहां का दौरा नहीं करना चाहती है। लेकिन अभी के अनुसार चौथा टेस्ट मैच 15 जनवरी से गाबा में ही शुरू होगा। चार मैचों की सीरीज अभी 1-1 से बराबरी पर है।
spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

कैसे बनाए जाते हैं शीतल पेय

आनंद कु. अनंत ग्रीष्म के आगमन के साथ ही बाजार...

महिला आरक्षण की मृगतृष्णा की उलझन

भारतीय राजनीति के रंगमंच पर इन दिनों एक नया...

केंद्र के साए में बंगाल के चुनाव

1952 से ही भारत में एक सुगठित चुनाव प्रणाली...

विदेश भेजने के नाम पर ठगी

कई युवाओं की विदेश में नौकरी की चाहत होती...
spot_imgspot_img