Friday, March 27, 2026
- Advertisement -

गुलदार को लाठी डंडो से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

  • एक नामजद 20 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

जनवाणी सवांददाता |

छुटमलपुर: गुलदार ने नील गाय को हवाला बनाया बाद में ग्रामीणों ने गुलदार को लाठी डंडो से पीट पीटकर मौत के घाट उतार दिया। थाना फतेहपुर की चमारीखेडा के समीप स्थित बुड्ढाखेडा गाँव मे ग्रामीणों ने एक गुलदार को पीट पीटकर मौत के घाट उतार दिया मामले की मौखिक शिकायत पर पुलिस ने करीब 20 अज्ञात सहित एक युवक नितिन पंडित के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम की संगीन धाराओं मे मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार बुड्ढाखेडा गाँव मे एक गुलदार ने कई दिन पहले एक नील गाय को अपना निवाला बना लिया था। ग्रामीणों ने इस गुलदार व दो बच्चो को गन्ने के खेत में देख लिया जिसकी सूचना चौकी ग्रामीणों ने पुलिस चौकी चमारीखेडा को दी। परंतु मामला वन विभाग का होने की वजह से थाना पुलिस इस मामले में ज्यादा कुछ कार्रवाई करने की बजाय वन विभाग को ही पिंजरा लगाकर गुलदार पकड़ने के लिए आग्रह कर चुकी थी।

22 4

आज सुबह जैसे ही ग्रामीणों ने गन्ने के खेत मे गुलदार को देखा तो ग्रामीण लाठी डंडों से लैस होकर गुलदार पर टुट पडे और गुलदार को मौके पर ही पीट पीट कर मार दिया। फतेहपुर थाना पुलिस ने गुलदार की निर्मम हत्या के बाद बुड्ढाखेडा निवासी नितिन पंडित सहित करीब 20 अन्य लोगों के खिलाफ अज्ञात मे मुकदमा दर्ज कर जांच पडताल शुरू कर दी है।

वन क्षेत्राधिकारी कैलाशपुर उमेशचंद शर्मा ने बताया कि वह इस मामले में गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा आदि लगाने की व्यवस्था कर चुके थे लेकिन ग्रामीणों ने बड़ी ही बेरहमी से गुलदार के एक बच्चे की निर्मम हत्या कर दी। यह एक जघन्य अपराध है, फतेहपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

पहली अप्रैल का पुरस्कार

वे सीधे-सादे थे और अक्ल के कच्चे थे। सदैव...

टीबी उन्मूलन में भारत की उल्लेखनीय प्रगति

हाल ही में जारी विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की...

गैस संकट पर न हो राजनीति

खाड़ी देशों में चल रहे तनाव का असर अब...

Scam: ईरान युद्ध के नाम पर चंदा ठगी, आईबी ने जारी किया अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय की चेतावनी...
spot_imgspot_img